मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फरार आरोपित के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार, सरेंडर की अंतिम चेतावनी

On: Tuesday, April 8, 2025 5:08 PM

टिकारी संवाददाता: गया जिले के अलीपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाक्सो एक्ट के तहत फरार चल रहे आरोपित के घर इश्तेहार चस्पा कर आत्मसमर्पण की अंतिम अपील की है। थाना प्रभारी (एसएचओ) सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि सहवारा गांव निवासी निखिल कुमार उर्फ तबाही, जो अलीपुर थाने में दर्ज एक मामले में नामजद आरोपित है, लंबे समय से फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश पर उसके घर इश्तेहार चस्पाया गया है, जिसमें उसे जल्द से जल्द सरेंडर करने को कहा गया है।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में पहले एक अन्य आरोपित आत्मसमर्पण कर चुका है, लेकिन निखिल अभी तक कानून की पकड़ से बाहर है। एसएचओ ने चेतावनी दी कि यदि निखिल ने गिरफ्तारी से बचने या आत्मसमर्पण न करने की कोशिश की, तो न्यायालय से कुर्की-जब्ती का आदेश लिया जाएगा। पुलिस अब इस फरार आरोपित पर शिकंजा कसने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |