मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

खो-खो के सेमीफाइनल में भिड़ेंगे चार स्कूलों के खिलाड़ी

On: Saturday, January 18, 2025 4:45 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी के प्रतिष्ठित ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परिसर में शनिवार को दो दिवसीय सहोदया खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन टिकारी एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल, जन सुराज नेता डा. बीडी शर्मा एवं ज्ञान भारती वर्ल्ड स्कूल की निदेशिका मधु प्रिया ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया। तत्पश्चात आगत अतिथियों ने विभिन्न विद्यालय से आये खो-खो खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका हौसला अफजाई किया। जिसके बाद बालिका वर्ग के खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नाक आउट पद्धति से शुरू हुई प्रतियोगिता के क्वाटर फाइनल में ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल, ज्ञान भारती स्कूल, आरडी पब्लिक स्कूल, एमआईएस, क्रेन स्कूल शेरघाटी, क्रेन स्कूल गया, अमर ज्योति बोधगया की टीम पहुंची।

क्वाटर फाइनल में क्रेन स्कूल गया की टीम को वाकओवर मिला। वहीं ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल ने ज्ञान भारती टिकारी को दो अंक के अंतर से, आरडी पब्लिक स्कूल ने एमआईएस टिकारी को चार अंक के अंतर से व क्रेन स्कूल शेरघाटी ने अमर ज्योति बोधगया को तीन अंक के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश की। आज रविवार को क्रेन गया बनाम आरडी पब्लिक स्कूल, टिकारी और क्रेन शेरघाटी बनाम ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल का सेमीफाइनल में मुकाबला होगा। सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली दोनो टीम फाइनल खेलेगी वहीं हारने वाली टीम तृतीय स्थान के लिए अपना किस्मत आजमाएगी। प्रतियोगिता के दौरान दर्शकदीर्घा में बैठे स्कूली बच्चों एवं खिलाड़ियों ने खेल का खूब आनंद उठाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मैट्रिक की सफलता का जश्न मातम में बदला: फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन छात्रों को रौंदा, 2 की मौत | फल्गु नदी की बदहाली पर आक्रोश: वैष्णव युवा ब्रिगेड ने प्रशासन को घेरा, कोर्ट जाने की दी चेतावनी | बापू टावर में ‘मगही महोत्सव’ का भव्य समापन: विरासत और कला के संगम ने जीता अतिथियों का दिल | फतेहपुर: पायनियर पब्लिक स्कूल के 5वें वार्षिकोत्सव में नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल | IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज |