मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पीरामल फाउंडेशन ने पत्रकारों के लिए कार्यशाला का किया आयोजन, पत्रकारों के लिए मीडिया फोरम का किया गया गठन

On: Wednesday, January 31, 2024 4:10 PM

पत्रकारों ने प्रेस क्लब भवन खुलनवाले की किया मांग

गया जिला समाहरणालय में पीरामल फाउंडेशन के द्वारा पत्रकारों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के कई पत्रकार बंधु शामिल हुए। पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम डायरेक्टर संजय सुमन ने बताया कि पीरामल स्वास्थ्य एक राष्ट्रीय स्तर की संस्था है जो पुरे देश में सरकार के साथ मिलकर कार्य कर रही है।  साथ ही बिहार में भी राज्य सरकार के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण आदि सभी विभागों के साथ मिलकर कार्य कर रही है। फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य यह है कि सरकार की ओर से जो भी योजनाएं चल रही हैं उनकी जानकारी समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को मिल सके। इस पर पत्रकारों से भी सुझाव मांगा गया। साथ ही सभी पत्रकारों की सहमति से जिला स्तरीय मीडिया फोरम का गठन किया गया। इस मौके पर पीरामल फाऊउंडेशन के मीडिया के राज्य प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह, प्रमंडलीय प्रबंधक अभिनव कुमार, प्रकाश गुप्ता, एसपीएल, अरुण कुमार, पीएल, विजय कुमार, पीएल आदि उपिस्थित थे।

श्री सुमन ने बताया कि यह संस्था 2008 से पूरे देश में चल रही है। यह संस्था देश के साथ -साथ राज्य के हर जिले में सर्वांगीण विकास के लिए पिरामल फाऊंडेशन 6 चैनल को लेकर एक ऐसा फोरम बना रही है जो सब एक साथ मिलकर जिले का विकास में सहयोग करेंगे। इसी के तहत गया में 6 चैनल का एक फोरम तैयार किया जा रहा है जिसमें युवा, मीडिया, एनजीओ, एसएचजी, पीआरआई और धर्म गुरों आदि उक्त चैनल में शामिल होंगे। साथ ही गया जिले में चार आकांक्षी ब्लॉक है जहां भी मीडिया फोरम तैयार किया जा चुका है। 

प्रमंडलीय प्रबंधक अविनव ने बताया कि संस्था का मानना है कि जब तक ये सभी चैनल एक प्लेटफॉम पर नहीं आएंगे तब तक जिले का संर्वार्गिण विकास में तेजी नहीं आएगी। इसी को देखते हुए आज फाउंडेशन द्वारा मीडिया के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें पत्रकारों को हाईपर लोकल चैनलों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही उनसे सुझाव भी मांगा गया जिसपर सभी लोग मिलकर अमल करेंगे।

वहीं पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारों के लिए जिले में बैठने की व्यवस्था तो है लेकिन वह बंद पड़ा हुआ है। इस पर संस्था की ओर से कहा गया की भविष्य में पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलेगा और उनसे पत्रकार भवन खुलवाने की निवेदन करेगा। ताकि सरकार की ओर से जो भी योजनाएं चल रही हैं उनकी पूरी जानकारी यहां से उपलब्ध हो सके। साथ ही एक बेहतर और पोजेटिव खबर लिखने में एक दूसरे का सहयोग कर सके। इसी कड़ी में आज पत्रकारों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गयाजी के विष्णुपद कॉरिडोर से बदलेगा स्वरूप: विरासत और आधुनिकता के संगम पर जिला प्रशासन की मुहर | International Women’s Day 2026: डीडीयू मंडल में 125 बालिकाओं को साइकिल वितरण, सिविल सेवा में 50वीं रैंक लाने वाली ईशित्वा आनंद सम्मानित | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: गया में आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं जीविका दीदियां, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित | गया का लाल, सरहद का रक्षक जिंदगी की जंग हारा: सड़क हादसे में घायल ITBP जवान रंजीत कुमार उर्फ लालू की इलाज के दौरान हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर | 281 नए सैन्य अधिकारियों के साथ गया OTA में संपन्न हुई 28वीं पासिंग आउट परेड, सैन्य कौशल का दिखा प्रदर्शन | भारतीय सेना को मिलेंगे 281 नए ‘रणबाँकुरे’: पासिंग आउट परेड से पहले OTA गया में कैडेट्स का हैरतअंगेज शक्ति प्रदर्शन | बेलागंज की बेटी वैष्णवी ने पहले ही प्रयास में लहराया परचम, UPSC में हासिल की 298वीं रैंक | गयाजी में बिखरेगा शास्त्रीय कलाओं का रंग: 8 मार्च को ‘सुर सलिला’ के तत्वावधान में सजेगी ‘वसंतोत्सव’ की भव्य शाम | गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद |