मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पीपी मेला:गया जंक्शन पर यात्रियों को मददगार के रूप में खड़े मिलेंगे आरपीएफ, देखें तस्वीर

On: Tuesday, September 17, 2024 1:08 AM

देवब्रत मंडल

गया जंक्शन पर दिव्यांग यात्री की सहायता करते आरपीएफ़ के पदाधिकारी

17 सितंबर से गयाजी में विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला महासंगम 2024 शुरू हो गया है। ट्रेनों से तीर्थयात्रियों के साथ आम यात्रियों के आगमन का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में लाचार और असहाय लोगों की मदद के लिए आपको आरपीएफ एवं जीआरपी के पदाधिकारी और जवान जगह जगह पर खड़े मिलेंगे। ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला।
सोमवार की देर रात एक दिव्यांग यात्री को आरपीएफ़ के पदाधिकारी बलवंत सिंह और रवि सिंह ने हाथ पकड़कर प्लेटफॉर्म पर बने आरओबी के सीढ़ियों पर चढ़ने में मदद पहुंचाने का काम किया। जिसकी तस्वीर सामने आई है। ये दोनों गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से आए एक दिव्यांग यात्री को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर ले जाने में मदद पहुंचाई। दोनों समस्तीपुर मंडल के आरपीएफ के सीआइबी विंग में पदस्थापित हैँ। जो मेला अवधि में सहायता के लिए गया जंक्शन पर तैनात किए गए हैं।

गया जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि गया जंक्शन पर हर तरफ आरपीएफ़ के पदाधिकारियों और जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है जो 24×7 तीर्थयात्रियों की सेवा, सहायता और सुरक्षा में लगे हुए हैं। इस नेक काम के लिए यात्री ने आरपीएफ़ के प्रति आभार व्यक्त किया है। इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार सिंह और सीनियर कमांडेंट/डीडीयू के निर्देश पर आरपीएफ़ और जीआरपी के लोग तीर्थयात्रियों की सेवा में जुटे हुए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |