मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

वंदे भारत ट्रेन में यात्री का छूट गया था महंगा लैपटॉप व सामान, गया में आरपीएफ ने बरामद कर लौटाया

On: Saturday, January 4, 2025 4:28 PM

देवब्रत मंडल

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे ‘आपरेशन अमानत’ से कई यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान लौट रही है। अब जरा सोचिए कि यदि आप सफर पर हैं और आपका बेशकीमती और महत्वपूर्ण वस्तु ट्रेन में छूट जाए और आप निर्धारित स्टेशन पर उतर गए हों तो आप कितने परेशान हो जाएंगे। नाउम्मीदी के बीच यदि आप को छूट गया सामान आरपीएफ के इस अभियान के तहत लौटा दिया जाता है तो आपके चेहरे पर मुस्कान तो होगी ही, साथ ही इसके लिए आप आरपीएफ को इस नेक काम के लिए आभार जरूर व्यक्त करेंगे। एक ऐसा ही वाकया हावड़ा-गया वंदे भारत ट्रेन में सफर करने वाले एक यात्री के साथ हुई। गया जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी अजय प्रकाश ने बताया कि 22303 बंदे भारत (हावड़ा-गया) में एक यात्री का छुट्टा हुआ पौने दो लाख रुपए के मूल्य के लैपटॉप बैग आरपीएफ गया पोस्ट के द्वारा प्राप्त किया गया और ऑपरेशन अमानत’ के तहत यात्री को सुपुर्द कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि दिनांक 04 जनवरी को गाड़ी संख्या 22303 बंदे भारत के यात्री सक्षम जैन पिता धीरेन्द्र कुमार जैन पता 152/6 सालकिया स्कूल रोड, हावड़ा, थाना गोलाबाडी, जिला हावड़ा( पश्चिम बंगाल ) हावड़ा से पारसनाथ तक C-7 में यात्रा पर थे। जो पारसनाथ स्टेशन पर उतर गए परंतु उनका काला रंग का पिट्ठू बैग में रहा एचपी कंपनी का लैपटॉप कोच में ही छूट गया। जिसकी सूचना मिलते ही गया जंक्शन पर जब वंदे भारत ट्रेन आई तो आरपीएफ के अधिकारी और जवानों के द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त बैग को प्राप्त किया गया।

शिकायतकर्ता को सूचना दी गई के आलोक में शिकायत कर्ता अपने पिता के साथ आरपीएफ पोस्ट गया पहुंचे। सहायक उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह के द्वारा सत्यापन के उपरांत बैग में रखे लैपटॉप और चार्जर और अन्य चार्जर, पावर बैंक चाबी का गुच्छा और अन्य सामान को सही सलामत सुपर्द कर दिया गया। यात्री के द्वारा आरपीएफ गया को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। खुशी खुशी सामान लेकर अपने गंतव्य को रवाना हुए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज | BREAKING: गया के गुरपा में बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत; किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज | रेलकर्मियों की बड़ी जीत, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित | डीडीयू मंडल का कमाल: कबाड़ बेचकर रेलवे ने की ₹80 करोड़ की बंपर कमाई, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के लक्ष्य को किया हासिल |