मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष के प्रतिष्ठान में चोरी, व्यवसायियों में दहशत

On: Friday, November 22, 2024 10:07 AM

देवब्रत मंडल

प्रतिष्ठान के बाहर लगी लोगों की भीड़

गया: सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के गया जिला के पूर्व अध्यक्ष संजय भारद्वाज के प्रतिष्ठान में हुई चोरी की घटना ने व्यवसायियों के बीच हड़कंप मचा दिया है। घटना पुरानी गोदाम इलाके की है, जहां चोरों ने बड़ी ही चालाकी से इस वारदात को अंजाम दिया।

चोरी की सूचना मिलते ही गया एसएसपी आशीष भारती ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है। हालांकि, चोरों ने कई सीसीटीवी कैमरों को तोड़कर सबूत मिटाने की कोशिश की है। अपराधियों की पहचान के लिए खोजी कुत्तों का सहारा लिया जा रहा है।

इस घटना के बाद पुरानी गोदाम क्षेत्र के व्यवसायियों में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। कई व्यवसायी अपनी दुकानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित और सतर्क हो गए हैं। चैंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़े सदस्य भी इस घटना से आक्रोशित और चिंतित हैं।

फिलहाल, चोरी हुए सामान और उसकी कुल कीमत का आकलन नहीं हो सका है। व्यवसायियों ने प्रशासन से सुरक्षा कड़ी करने और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |