मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी: तालाब में डूबने से 18 माह के मासूम की दर्दनाक मौत

On: Thursday, January 30, 2025 2:45 PM
प्रतीकात्मक चित्र

टिकारी संवाददाता: टिकारी थाना के सोवाल गांव स्थित तालाब में गिरने के बाद डूबने से एक 18 माह के अबोध बच्चे की मौत हो गई। घटना गुरुवार की शाम की है। स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सोवाल ग्राम निवासी गोरा चौधरी के पुत्र रौनक कुमार के रूप में हुई। घटना की शाम को रौनक अपनी दादी के साथ घर के बाहर तालाब के किनारे खेल रहा था। इसी बीच किसी घरेलू काम से दादी रौनक को छोड़ घर में चली गई। इसी क्रम में अबोध बच्चा खेलने के दौरान तालाब में जा गिरा। जब घर से लौट कर दादी वंहा पहुंची तो रौनक गायब मिला। जिसके बाद हल्ला के बाद ग्रामीणों ने खोजबीन की तो रौनक तालाब में मिला।

ग्रामीणों की मदद से रौनक को बाहर निकाला गया व अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सुचना पाकर टिकारी थाना की पुलिस पहुंची व शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया। मृतक के स्वजन को टिकारी बीडीओ द्वारा पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |