मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गुरुकुल में बच्चो के बीच दौड़ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

On: Friday, January 12, 2024 3:50 PM

फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के कठौतिया केवाल पंचायत अंतर्गत रंगून नगर स्थित गुरुकुल संस्थान में राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गुरुकुल संस्थान के फाउंडर नरेश भारती ने बताया की युवाओं में खेल भावना तथा राष्ट्र भावना के प्रति जागरूकता के लिए प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि 1600 मीटर दौड़ में शिवम कुमार प्रथम तथा 800 मीटर की दौड़ में रंजन कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं इस कार्यक्रम के बाद 20 जरूरतमंद गरीब लोगो के बीच कंबल का वितरण किया गया।

इस मौके पर भाकपा नेता वीरेंद्र सान्याल , समाजसेवी सह पूर्व मुखिया मिथलेश यादव , सत्येंद्र यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे तथा दौड़ प्रतियोगिता में शामिल युवाओं को अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपस्थित समाजसेवी सह पूर्व मुखिया मिथलेश यादव ने कहा कि फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र में गुरुकुल के फाउंडर नरेश भारती ने जो शिक्षा और और युवाओं के लिए जो कार्य किए है वो बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने बताया की कम संसाधन में और सुदूर क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने में गुरुकुल का अहम योगदान रहा है। वहीं भाकपा नेता वीरेंद्र सान्याल ने कहा कि भारतीय रेलवे में कार्यरत रहने के बावजूद युवाओं के लिए समय निकालकर सही मार्गदर्शन और सहयोग के लिए नरेश भारती सदैव तत्पर रहते है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |