मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

काम की खबर: गया-कोडरमा ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड पर यहां चलेगा रेल पटरियों को बदलने का काम, सड़क यातायात व्यवस्था होगा प्रभावित

On: Tuesday, October 15, 2024 6:00 PM

देवब्रत मंडल

गया-कोडरमा ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड पर समपार फाटक 40/एटी गेट से होकर आने जाने वाले लोगों के लिए एक जरुरी सूचना दिया जा रही है कि इस रेलवे गुमटी के पास रेल पटरियों को बदलने सहित कई काम को किया जाना है। ऐसे में यह रेल फाटक कुछ समय के अंतराल पर फाटक पूरी तरह से बंद रहेगा। जिससे यातयात काफी हद तक प्रभावित होने की संभावना है।

रेल व जिला प्रशासन संयुक्त रूप से रखेंगे निगरानी

इस तरफ की संभावनाओं को देखते हुए रेल और जिला प्रशासन की तरफ से भारी संख्या में बलों की तैनाती की जाएगी। इसको लेकर कोडरमा आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक एवं मुफ्फसिल थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि पर्याप्त संख्या में बलों की तैनाती इस फाटक के पास की जाए।

कोडरमा पोस्ट प्रभारी ने संभाली कमान

कोडरमा आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि यहां बल की ड्यूटी लगाई गई है। जिस दिन से यहां कार्य शुरू होगा और जबतक कार्य पूरा नहीं हो जाता है तबतक और बालों के साथ पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। ताकि ट्रेन परिचालन और कार्य में किसी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं हो। उन्होंने बताया जिला पुलिस से समन्वय स्थापित कर सड़क यातायात और रेल यातायात दोनों सुचारू रूप से चले।

जिला प्रशासन ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष को दिया निर्देश

इधर जिला प्रशासन ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष को पर्याप्त संख्या में बलों की तैनाती का निर्देश दिया है। ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से रहे और रेल के कार्य में बाधा उत्पन्न नही हो। आइए जानते हैं कौन कौन कार्य होंगे यहां परसमपार फाटक संख्या 40/A/T बंधुआ स्टेशन अवस्थित समपार फाटक पर डीप स्क्रीनिंग, पैकिंग एवम् स्लीपर बदलने का कार्य अप मेन लाइन में मशीन के द्वारा किया जाएगा।

इन तिथियों और समय पर होंगे कार्य

दिनांक- 21.10.2024 से 23.10.2024 तक दोपहर बाद 15:00(तीन बजे) से शाम 18:00(6 बजे) तक एवम् रात्रि 22.00(10 बजे) से सुबह 06.00 बजे तक उक्त कार्य किया जाना है। जिसके कारण गेट बंद रहेगा एवं यातायात बाधित होगा।

भीड़ नियंत्रित करने के लिए की जा रही बलों की तैनाती

इसलिए सड़क यातायात एवं भीड़ को नियंचित करने के लिए सुरक्षा बल उपलब्ध करने की व्यवस्था की जा रही है ताकि समपार फाटक का कार्य सुचारू रूप से किया जा सके एवं समपार फाटक का कार्य करने वाले मशीन एवं रेल कर्मचारी अबाधित रूप से अपना कार्य कर सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर | पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता | मधेपुरा: संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा पहुंचे बभनगामा, जर्जर भवन की जगह नए निर्माण की उठी मांग | वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक |