मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 7 महिला बेंचों का गठन

On: Saturday, March 8, 2025 3:16 PM

देवब्रत मंडल

गया: आज 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मदन किशोर कौशिक के नेतृत्व में विशेष आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरविंद कुमार दास एवं महिला न्यायिक पदाधिकारियों ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

महिला दिवस पर 7 विशेष बेंचों का गठन

इस अवसर पर प्रधान जिला जज ने बताया कि महिलाओं को न्यायिक क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए गया व्यवहार न्यायालय में 7 महिला बेंचों का गठन किया गया। लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह एकमात्र ऐसा माध्यम है जिसमें दोनों पक्षों की जीत होती है और आपसी सद्भावना बनी रहती है।

लोक अदालत में 17 बेंचों का संचालन

इस राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए गया में 15 और शेरघाटी में 2 बेंचों सहित कुल 17 बेंच बनाए गए। प्रमुख बेंचों की सूची इस प्रकार है:

  1. संजय कुमार (A.D.J.3) एवं अजय कुमार सिंह (पैनल अधिवक्ता)
  2. सुकुन कुमार मांझी (A.D.J.10) एवं राजेश कुमार मेहता (पैनल अधिवक्ता)
  3. प्रतिज्ञा व्यास (A.D.J.11) एवं अंशुमान नागेन (पैनल अधिवक्ता)
  4. मनोरंजनी शॉव (A.D.J.16) एवं शंभू शरण पांडेय (पैनल अधिवक्ता)
  5. मोहम्मद ईनाम खान (A.D.J.5) एवं कमलेश कुमार सिन्हा (पैनल अधिवक्ता)
  6. मनीष कुमार साही (A.D.J.9) एवं जितेंद्र कुमार सिंह (पैनल अधिवक्ता)
  7. कुमार कार्तिकेय शाही (A.D.J.13) एवं रवि कांत (पैनल अधिवक्ता)
  8. लाल बहादुर प्रसाद (A.D.J.19) एवं उमेश कुमार (पैनल अधिवक्ता)
  9. रोमी कुमारी (C.J.M.) एवं विभा सिन्हा (पैनल अधिवक्ता)
  10. मोहम्मद अफजल आलम (A.C.J.M.1) एवं ब्रजेश चंद्र महतो (पैनल अधिवक्ता)

लोक अदालत में निपटाए गए महत्वपूर्ण मामले

इस विशेष अदालत में विभिन्न श्रेणियों के कुल 3,741 मामलों का निपटारा किया गया, जिनमें निम्नलिखित शामिल रहे:

  • बिजली विवाद: 1,366 मामले, समझौता राशि ₹50,59,38,42
  • क्रिमिनल कंपाउंडेबल केस: 1,199 मामले, समझौता राशि ₹20,06,100
  • मोटर वाहन दुर्घटना मुआवजा: 25 मामले, समझौता राशि ₹2,29,85,000
  • बैंक विवाद: 1,143 मामले, समझौता राशि ₹8,07,75,189
  • बीएसएनएल विवाद: 2 मामले, समझौता राशि ₹2,170
  • चेक बाउंस मामले: 2 मामले, समझौता राशि ₹10,60,000
  • एक्जीक्यूशन मामले: 4 मामले निष्पादित

कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकार और अन्य कर्मियों की सहभागिता

इस सफल आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारी हादी अकरम, प्रतुल कुमार, विकास कुमार, हारून रसीद, उदय कुमार, दीपक कुमार सिन्हा, अनिल कुमार, साथ ही पारा लीगल वॉलंटियर्स जैसे मनोज कुमार, रोहित कुमार, परमानंद सिंह, हीरालाल, जुल्फिकार अंसारी और संतोष कुमार ने अहम भूमिका निभाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज | BREAKING: गया के गुरपा में बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत; किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज | रेलकर्मियों की बड़ी जीत, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित | डीडीयू मंडल का कमाल: कबाड़ बेचकर रेलवे ने की ₹80 करोड़ की बंपर कमाई, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के लक्ष्य को किया हासिल |