मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मुकेश को मगध साहित्य प्रेरणा सम्मान, सांसद ने प्रतीक चिह्न एवं अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

On: Saturday, December 7, 2024 2:42 PM

देवब्रत मंडल

नालंदा अवस्थित विरायतन के सभागार में अशोक स्मृति संस्थान व साहित्य प्रेरणा मंच द्वारा आयोजित मगध साहित्य प्रेरणा उत्सव के मंच पर गया के रहनेवाले युवा कवि-समीक्षक मुकेश कुमार सिन्हा को ‘मगध साहित्य प्रेरणा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। शनिवार को नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने युवा कवि-समीक्षक श्री सिन्हा को प्रतीक चिह्न एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार रामरतन प्रसाद सिंह रत्नाकर, विभा रानी श्रीवास्तव, ओंकार कश्यप आदि उपस्थित थे। युवा साहित्यकार मुकेश कुमार सिन्हा का एक काव्य संग्रह ‘तेरा मजहब क्या है चाँद’ प्रकाशित है, जबकि समीक्षा विधा में छह पुस्तक प्रकाशित हैं, जिसमें ‘किताबें क्या कहती हैं?’, ‘बातें किताबों की’, ‘अनिरुद्ध प्रसाद विमल का काव्य वैभव’, ‘यात्रा किताबों की’, ‘साहित्य की एक किरण’ और ‘प्रो (डॉ) छेदी साह: कृतियों का मूल्यांकन’ शामिल हैं। इनकी इस उपलब्धि पर गया के साहित्य प्रेमियों, साहित्यकारों और इन्हें जानने पहचानने वालों ने अपने बधाई संदेश में प्रखर लेखिनी के लिए श्री सिन्हा को आशीर्वचन दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |