मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

छायादार चबूतरा का विधायक ने किया उद्घाटन

On: Sunday, November 24, 2024 4:27 PM

टिकारी संवाददाता: नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत शहर के प्रसिद्ध बुढ़वा महादेव मंदिर के प्रांगण में नवनिर्मित छायादार चबूतरा का उद्घाटन रविवार को गणमान्य लोगों की उपस्थिति में किया गया। क्षेत्रीय विधायक डा. अनिल कुमार ने वार्ड पार्षद ममता चौरसिया के साथ शिलापट्ट का अनावरण कर योजना का उद्घाटन किया। योजना की निर्माण लागत 2 लाख 97 हजार बताई गई है। विधायक डा. कुमार ने लोगों को विकास का भरोसा देते हुए कहा कि शहर को सुंदर और स्वच्छ के साथ आम नागरिक हित मे आगे भी कार्य जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगतार प्रयासरत रहते हैं। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष पुष्पा चौरसिया, प्रभास आनंद, दीपक चौरसिया, अनिरुद्ध शर्मा, रणजीत कुमार, बिट्टू कुमार, रमेश कुमार, डा. अशोक कुमार सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

10, 'post_status' => 'publish' ); $latest_posts = new WP_Query($args); if ($latest_posts->have_posts()) : ?>
📰 Latest:
have_posts()) : $latest_posts->the_post(); ?> |