मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: 5000 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप जब्त, दो गिरफ्तार

On: Thursday, February 27, 2025 11:51 AM

रिपोर्ट – देवब्रत मंडल

गया में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है। मद्य निषेध विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5000 बोतलें जब्त की हैं और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को विभाग की अब तक की बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जा रहा है।

गुप्त सूचना पर चला छापा, दो गिरफ्तार

सहायक आयुक्त मद्य निषेध प्रिय रंजन ने बताया कि बोधगया के टीकाबीघा निवासी सूरज और कुंदन इस प्रतिबंधित कफ सिरप को लेकर आए थे। विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक टेम्पो के जरिए कोडीन युक्त सिरप की तस्करी की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर बोधगया के सांस्कृतिक भवन के पास और कोतवाली थाना क्षेत्र के बीएन झा रोड पर छापेमारी की गई।

5,000 बोतलें जब्त, अन्य तस्करों की तलाश जारी

कार्रवाई के दौरान ABBOTT कंपनी द्वारा निर्मित 5000 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया। यह दवा बिक्री और उपयोग दोनों के लिए प्रतिबंधित है। छापेमारी का नेतृत्व अनि उमेश चंद्र राय ने किया।

अधिकारियों के अनुसार, इस अवैध तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। संभावना जताई जा रही है कि इस गिरोह के तार अन्य शहरों से भी जुड़े हो सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया-पटना हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से डायल 112 के ASI की मौत | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देसी कट्टा के साथ मां-बेटे गिरफ्तार, पड़ोसियों को हथियार का भय दिखाने का आरोप | गंडक की उफनती लहरों के बीच वायुसेना का ‘ऑपरेशन राहत’, सारण के बाढ़ पीड़ितों तक ऐसे पहुंची मदद | कौन जीतेगा 50 लाख का ईनाम? आज शाम 7:30 बजे साधना टीवी पर होने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक शास्त्रार्थ | गया जी में उमड़ा आस्था का महासमुद्र: रूस, जर्मनी और यूक्रेन से आए 22 विदेशी मेहमानों ने देवघाट पर किया पिंडदान, सनातन परंपरा से भावुक हुईं विदेशी महिलाएं | पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी के गांधी मैदान में इनर व्हील क्लब ने चलाया सेवा अभियान, पिंडदानियों को बांटे राहत पैकेट | पितृपक्ष मेला 2026: बोधगया में इनर व्हील क्लब ने लगाया सेवा स्टॉल, श्रद्धालुओं को आदर-सत्कार के साथ बांटे चाय-बिस्किट | पितृपक्ष मेले के बीच फल्गु तट पर उतरा 6 बिहार बटालियन, एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया बड़ा संदेश | गयाजी में सीआरपीएफ जवानों का महास्वच्छता अभियान: सरयू सरोवर की बदली सूरत, गंदगी और दुर्गंध से मिली बड़ी राहत | नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र |