मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष से मिले कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष, रोगियों की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

On: Wednesday, August 13, 2025 3:03 AM

नई दिल्ली/गया। बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार मंडल ने मंगलवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष से मुलाकात कर देशभर के कुष्ठ रोगियों, विशेषकर गया स्थित गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम सह अस्पताल की गंभीर समस्याओं से अवगत कराया।

डॉ. मंडल ने आयोग को सौंपे गए विस्तृत मांग पत्र में बताया कि कुष्ठ रोगियों को आज भी समाज में तिरस्कार की दृष्टि से देखा जाता है। रोग के कारण हाथ-पैर की अंगुलियों में विकृति या घाव हो जाने से उनके आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं, जिससे वे सरकारी योजनाओं से वंचित हो रहे हैं। राशनकार्ड में नाम दर्ज होने के बावजूद पीओएस मशीन पर अंगुलियों के निशान न मिलने के कारण अनाज नहीं मिल रहा। यही समस्या सामाजिक सुरक्षा पेंशन और बैंक खातों से राशि निकासी में भी आ रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि कई योजनाओं का लाभ लेने के लिए एंड्रॉइड मोबाइल अनिवार्य कर दिया गया है, जबकि अधिकांश कुष्ठ रोगियों की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर है कि वे मोबाइल खरीदने में असमर्थ हैं। ऐसे में उन्होंने आयोग से अपील की कि कुष्ठ रोगियों के लिए डिजिटल अनिवार्यता समाप्त कर मैन्युअल प्रणाली से लाभ देने की व्यवस्था की जाए। साथ ही, पूरे देश के कुष्ठ रोगियों को न्यूनतम ₹5,000 मासिक पेंशन देने की मांग भी रखी, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।

गया जिले के गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम सह अस्पताल की स्थिति पर विशेष ध्यान आकर्षित करते हुए डॉ. मंडल ने महिला वार्ड निर्माण, जर्जर भवनों का पुनर्निर्माण, अधूरी चारदीवारी को पूरा करने, चापानल के स्थान पर मोटर पंप अधिष्ठापन और अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की।

आयोग के अध्यक्ष ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बापू टावर में ‘मगही महोत्सव’ का भव्य समापन: विरासत और कला के संगम ने जीता अतिथियों का दिल | फतेहपुर: पायनियर पब्लिक स्कूल के 5वें वार्षिकोत्सव में नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल | IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज | BREAKING: गया के गुरपा में बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत; किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज |