मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार

On: Sunday, February 9, 2025 3:08 PM

गया जिले के बेलागंज थाना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े एक नामजद आरोपी को औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेलागंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी अनुज चौधरी के रूप में हुई है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था।
थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि अगस्त 2024 में बेलागंज के मानिकपुर गांव में पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए थे। इस मामले में कांड संख्या 487/24 दर्ज किया गया था और जांच के दौरान अनुज चौधरी का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया था। इससे पहले, पुलिस इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन अनुज चौधरी फरार था।

थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि अगस्त 2024 में बेलागंज के मानिकपुर गांव में पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए थे। इस मामले में कांड संख्या 487/24 दर्ज किया गया था और जांच के दौरान अनुज चौधरी का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया था। इससे पहले, पुलिस इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन अनुज चौधरी फरार था।

पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी और आखिरकार एसटीएफ की मदद से उसे औरंगाबाद जिले के इंग्लिश गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |