मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया जिले के आंती थाना क्षेत्र के तीनेरी गांव में तालाब में डूबने से मासूम की मौत

On: Friday, September 12, 2025 4:12 PM

गया। आंती थाना क्षेत्र के तीनेरी गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव की 5 वर्षीय बच्ची गीताांजलि की तालाब में डूबने से मौत हो गई। गीताांजलि गांव के पूर्व वार्ड सदस्य राम प्रवेश यादव की नातिन थी। गुरुवार शाम 4:30 बजे से बच्ची लापता थी। परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे बधार स्थित तालाब में उसका शव तैरता मिला। यह तालाब रफीगंज, आंती और गोह थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित है।

ग्रामीणों का कहना है कि गुरुवार शाम कुछ महिलाएं घास काटने बधार गई थीं। गीताांजलि खेलते-खेलते उनके पीछे चली गई और सम्भावना है कि फिसलकर तालाब में गिर गई। मृतका के पिता विवेक कुमार थाना चाकंद, जिला गया के तीनेरी गांव के रहने वाले हैं। बच्ची अपने ननिहाल में रह रही थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मैट्रिक की सफलता का जश्न मातम में बदला: फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन छात्रों को रौंदा, 2 की मौत | फल्गु नदी की बदहाली पर आक्रोश: वैष्णव युवा ब्रिगेड ने प्रशासन को घेरा, कोर्ट जाने की दी चेतावनी | बापू टावर में ‘मगही महोत्सव’ का भव्य समापन: विरासत और कला के संगम ने जीता अतिथियों का दिल | फतेहपुर: पायनियर पब्लिक स्कूल के 5वें वार्षिकोत्सव में नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल | IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज |