मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

महिला दिवस पर इनर व्हील क्लब ऑफ गया सिटी ने किया जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को मिले कानूनी अधिकारों पर दी गई जानकारी

On: Saturday, March 8, 2025 1:56 PM

देवब्रत मंडल

गया: महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ गया सिटी ने महिलाओं और लड़कियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्पीच प्रोग्राम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम मोती महल रेस्टोरेंट में संपन्न हुआ, जहां एडवोकेट संगीता शरण और दीपा कंधवे (Child Welfare Association) को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।मुख्य अतिथियों ने महिलाओं को कानून द्वारा प्रदत्त अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एडवोकेट संगीता शरण ने समानता का अधिकार, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम, यौन शोषण से सुरक्षा, और ज़ीरो एफआईआर (0 FIR) जैसी महत्वपूर्ण कानूनी व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने नए कानून 2024-25 के तहत महिलाओं के हित में किए गए संशोधनों के बारे में भी जानकारी दी।

दीपा कंधवे ने 18 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों की सुरक्षा से जुड़े POSCO एक्ट के बारे में बताया और यह समझाया कि संकट की स्थिति में 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 112 (आपातकालीन सेवा) नंबर पर संपर्क कर मदद प्राप्त की जा सकती है। यह कार्यक्रम इनर व्हील क्लब ऑफ गया सिटी की अध्यक्ष मुक्ता अग्रवाल की देखरेख में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम में क्लब के सदस्य, समाजसेवी और शहर की कई महिलाएं उपस्थित रहीं। उपस्थितजनों ने इस तरह के जागरूकता अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
छठ के बाद यात्रियों की भीड़ संभालने को रेलवे तैयार, बिहार-पूर्वांचल के 30 स्टेशनों पर विशेष इंतजाम | फतेहपुर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, आक्रोशित परिजनों ने गया-रजौली मुख्य सड़क किया जाम | गया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया भगवान चित्रगुप्त जी महाराज का पूजनोत्सव | रेलकर्मियों के लिए बड़ी राहत : बिहार-झारखंड की मुफ्त बिजली योजना का लाभ अब रेलवे कॉलोनियों में भी मिलेगा – मिथलेश कुमार | ब्रेकिंग न्यूज़ | गया में महिला की गोली मारकर हत्या! टेउसा-सीढ़ रोड पर मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप | गयाजी में दीपावली से एक दिन पहले जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या | गया में राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त छात्र विशाल राज और उसके भाई का शव सड़क किनारे संदिग्ध हालात में मिला, हत्या की आशंका से मची सनसनी | त्योहारों पर रेल व्यवस्था चाक-चौबंद — पीडीडीयू जंक्शन पर डीआरएम ने खुद लिया हालात का जायजा | बेलागंज में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, गया पुलिस ने दो हथियार तस्करों को दबोचा | गया में चुनाव को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश |