मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

महिला हिंसा पर रोकथाम के लिए इनर व्हील क्लब ऑफ गया सिटी ने किया जागरूकता कार्यक्रम

On: Saturday, December 14, 2024 2:20 PM

देवब्रत मंडल

गया। महिला हिंसा के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और समाज को एक सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से, इनर व्हील क्लब ऑफ गया सिटी ने “ऑरेंज द वर्ल्ड” अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम शनिवार को चित्रगुप्त मध्य विद्यालय में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ती हिंसा, उत्पीड़न, और अत्याचार को समाप्त करने के लिए समाज को जागरूक करना था। “ऑरेंज द वर्ल्ड” अभियान, ऑरेंज रंग के प्रतीकात्मक संदेश के माध्यम से, नई शुरुआत और आशा का संचार करता है।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्लब की सदस्य स्मिता निलेश ने बच्चों को महिला हिंसा से बचने के उपायों और आपातकालीन स्थितियों में सही कदम उठाने की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को सतर्क रहने, विरोध करने और आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में स्त्री हिंसा से संबंधित विभिन्न प्रकार के पोस्टर्स लगाए गए, जिनके माध्यम से बच्चों और समुदाय के बीच जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। इस जागरूकता अभियान में इनर व्हील क्लब की कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहीं, जिनमें IPP निशा सेठ, पीपी प्रभा, स्मिता निलेश, और क्लब की संपादिका प्रीति कुमारी शामिल थीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मैट्रिक की सफलता का जश्न मातम में बदला: फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन छात्रों को रौंदा, 2 की मौत | फल्गु नदी की बदहाली पर आक्रोश: वैष्णव युवा ब्रिगेड ने प्रशासन को घेरा, कोर्ट जाने की दी चेतावनी | बापू टावर में ‘मगही महोत्सव’ का भव्य समापन: विरासत और कला के संगम ने जीता अतिथियों का दिल | फतेहपुर: पायनियर पब्लिक स्कूल के 5वें वार्षिकोत्सव में नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल | IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज |