मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज में अपराधी बेखौफ, थाना से कुछ कदम दूर महिला से 48 हजार की लूट

On: Tuesday, December 2, 2025 4:17 PM

बेलागंज में बैंक से पैसा निकालकर लौट रहे लोगों को निशाना बनाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को एक बार फिर बेलागंज थाना से महज करीब 200 मीटर की दूरी पर बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला से 48 हजार रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पीड़ित रूबी देवी, जो आलम बिगहा गांव निवासी संजय पासवान की पत्नी हैं, ने बताया कि वह अपनी बेटी की शादी के खर्च के लिए बैंक से लोन के रूप में प्राप्त 48 हजार रुपये भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से निकालकर अपने पति संग किसान भवन की ओर जा रही थीं। इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाश अचानक आए और उनके हाथ से रुपये से भरा थैला छीनकर फरार हो गए।

महिला के अनुसार, “मैं लगातार चिल्लाती रही, लेकिन आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। किसी ने भी बदमाशों को रोकने की कोशिश नहीं की, और देखते ही देखते वे पैसा लेकर फरार हो गए।”

घटना के बाद रूबी देवी ने बेलागंज थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना के बेहद नजदीक हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त कमजोर होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि अपराधियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। लगातार हो रही लूट की घटनाओं ने बेलागंज में बैंक से पैसे निकालने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पुरूषोतम एक्सप्रेस में यात्री की मौत, गया रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव | ऑनलाइन कोचिंग से छात्रों का शैक्षणिक विनाश, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं: रौशन कुमार | गया आरपीएफ की मुस्तैदी से मिली बड़ी सफलता, गोरखपुर में वारदात कर भाग रहे चार अपराधी गया स्टेशन पर गिरफ्तार | गयाजी के विष्णुपद कॉरिडोर से बदलेगा स्वरूप: विरासत और आधुनिकता के संगम पर जिला प्रशासन की मुहर | International Women’s Day 2026: डीडीयू मंडल में 125 बालिकाओं को साइकिल वितरण, सिविल सेवा में 50वीं रैंक लाने वाली ईशित्वा आनंद सम्मानित | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: गया में आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं जीविका दीदियां, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित | गया का लाल, सरहद का रक्षक जिंदगी की जंग हारा: सड़क हादसे में घायल ITBP जवान रंजीत कुमार उर्फ लालू की इलाज के दौरान हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर | 281 नए सैन्य अधिकारियों के साथ गया OTA में संपन्न हुई 28वीं पासिंग आउट परेड, सैन्य कौशल का दिखा प्रदर्शन | भारतीय सेना को मिलेंगे 281 नए ‘रणबाँकुरे’: पासिंग आउट परेड से पहले OTA गया में कैडेट्स का हैरतअंगेज शक्ति प्रदर्शन | बेलागंज की बेटी वैष्णवी ने पहले ही प्रयास में लहराया परचम, UPSC में हासिल की 298वीं रैंक |