मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

RailOne ऐप यूज़ करने वालों के लिए खुशखबरी, अनारक्षित टिकट पर मिलेगा 3% डिस्काउंट

On: Monday, January 5, 2026 1:16 PM

न्यूज डेस्क| रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रेल ने डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से RailOne मोबाइल ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर 3 प्रतिशत तक का लाभ देने का निर्णय लिया है। यह विशेष सुविधा 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगी।

रेल प्रशासन के अनुसार, RailOne ऐप पर यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग जैसे डिजिटल भुगतान माध्यमों से अनारक्षित टिकट खरीदने पर यात्रियों को सीधे 3% की छूट मिलेगी। वहीं, ऐप के आर-वालेट (R-wallet) से टिकट बुक करने पर पहले से ही 3% कैशबैक बोनस की सुविधा जारी है। इस तरह, किसी भी डिजिटल माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को आर्थिक लाभ सुनिश्चित होगा।

डिजिटल यात्रा को मिलेगा बढ़ावा

रेल अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य नकद लेन-देन को कम कर यात्रियों को डिजिटल भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे टिकट बुकिंग प्रक्रिया न केवल तेज और आसान होगी, बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ेगी और स्टेशन काउंटरों पर भीड़ में कमी आएगी।

एक ऐप में कई सुविधाएँ

RailOne ऐप यात्रियों को एक ही मंच पर कई सुविधाएँ उपलब्ध कराता है। इसके जरिए यात्री आरक्षित टिकट, अनारक्षित टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं। साथ ही, ट्रेन की लाइव लोकेशन, PNR स्टेटस, कोच पोजिशन, भोजन बुकिंग, शिकायत/सुझाव और पार्सल ट्रैकिंग जैसी उपयोगी सेवाएँ भी ऐप में मौजूद हैं।
खास बात यह है कि RailConnect और UTS ऐप के पुराने लॉगिन से भी RailOne का उपयोग किया जा सकता है।

यात्रियों से अपील

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे अनारक्षित टिकट बुकिंग के लिए पुराने UTS ऐप की जगह RailOne ऐप का अधिकाधिक उपयोग करें और डिजिटल यात्रा का लाभ उठाएँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया: रमजान के चांद का दीदार होते ही मस्जिदों में बढ़ी रौनक, इबादत और अकीदत के साथ पाक महीने का इस्तकबाल | गया: अवैध खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; 10 ट्रैक्टर जब्त, 18 लाख से अधिक का लगा जुर्माना | बिहार में कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ी सौगात: पटना में ‘आकांक्षा’ छात्रावास का शुभारंभ, अब गया, दरभंगा और भागलपुर की बारी | गया जंक्शन पर ADRM का औचक निरीक्षण: होली की भीड़ और यात्री सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश | होली पर घर जाना हुआ आसान: रेलवे ने पुणे, मुंबई और अहमदाबाद के लिए चलाई स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट और समय-सारणी | बाराचट्टी में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर | GBM कॉलेज में NSUI का प्रदर्शन, आदेश लागू नहीं होने पर छात्राओं का हंगामा | गया: बेटे की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर सके पिता, सड़क हादसे के अगले ही दिन तोड़ा दम; गांव में पसरा सन्नाटा | बाराचट्टी के गजरागढ़ मेले में ड्रैगन झूला कर्मी ने लगाया फंदा, प्रेम प्रसंग की चर्चा से मचा हड़कंप | Rashan Scam Bihar: ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ की आड़ में डिजिटल लूट का पर्दाफाश , मुर्दों के अंगूठे से भी निकल रहा है राशन |