मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया के लाल चंद्र प्रकाश गर्ग बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार और जिले का नाम किया रौशन

On: Saturday, December 14, 2024 2:29 PM

देवब्रत मंडल

गया जिले के मानपुर प्रखंड स्थित ग्राम गेरे के रहने वाले चंद्र प्रकाश गर्ग ने भारतीय सेना में कमीशंड ऑफिसर के रूप में चयनित होकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। जितेंद्र मोहन सिंह और नित्या सिंह के इकलौते पुत्र चंद्र प्रकाश ने भारतीय सेना की इंजीनियरिंग कोर में अपनी जगह बनाकर इतिहास रच दिया है।

शपथ ग्रहण समारोह में छलके गर्व के आंसू

14 दिसंबर 2024 को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में जब चंद्र प्रकाश ने भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा की शपथ ली, तो उनके माता-पिता की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हो गई। इस ऐतिहासिक पल पर चंद्र प्रकाश की बहन हिमाद्रि हर्षा भी मौजूद थीं, जो इंग्लैंड से विशेष रूप से इस कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं।

बहन हिमाद्रि हर्षा की भी उल्लेखनीय उपलब्धियां

हिमाद्रि हर्षा बर्मिंघम यूनिवर्सिटी, इंग्लैंड से कानून में स्नातकोत्तर कर रही हैं। भाई की इस ऐतिहासिक सफलता में शामिल होकर उन्होंने गर्व व्यक्त किया।

गया में खुशी की लहर

लेफ्टिनेंट चंद्र प्रकाश की इस उपलब्धि पर गया जिले के गणमान्य लोगों और ग्रामीणों ने उनके माता-पिता को बधाई दी। श्री जितेंद्र मोहन सिंह और श्रीमती नित्या सिंह का कहना है कि यह पल उनके जीवन का सबसे गौरवशाली क्षण है। चंद्र प्रकाश गर्ग ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से साबित कर दिया है कि यदि इरादे मजबूत हों तो कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। उनके इस उपलब्धि ने गया जिले को गौरवान्वित किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पुरूषोतम एक्सप्रेस में यात्री की मौत, गया रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव | ऑनलाइन कोचिंग से छात्रों का शैक्षणिक विनाश, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं: रौशन कुमार | गया आरपीएफ की मुस्तैदी से मिली बड़ी सफलता, गोरखपुर में वारदात कर भाग रहे चार अपराधी गया स्टेशन पर गिरफ्तार | गयाजी के विष्णुपद कॉरिडोर से बदलेगा स्वरूप: विरासत और आधुनिकता के संगम पर जिला प्रशासन की मुहर | International Women’s Day 2026: डीडीयू मंडल में 125 बालिकाओं को साइकिल वितरण, सिविल सेवा में 50वीं रैंक लाने वाली ईशित्वा आनंद सम्मानित | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: गया में आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं जीविका दीदियां, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित | गया का लाल, सरहद का रक्षक जिंदगी की जंग हारा: सड़क हादसे में घायल ITBP जवान रंजीत कुमार उर्फ लालू की इलाज के दौरान हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर | 281 नए सैन्य अधिकारियों के साथ गया OTA में संपन्न हुई 28वीं पासिंग आउट परेड, सैन्य कौशल का दिखा प्रदर्शन | भारतीय सेना को मिलेंगे 281 नए ‘रणबाँकुरे’: पासिंग आउट परेड से पहले OTA गया में कैडेट्स का हैरतअंगेज शक्ति प्रदर्शन | बेलागंज की बेटी वैष्णवी ने पहले ही प्रयास में लहराया परचम, UPSC में हासिल की 298वीं रैंक |