मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: लूट की योजना बना रहे चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

On: Wednesday, August 6, 2025 2:10 PM

गया: गया पुलिस और विशेष कार्य बल (STF) ने सोमवार देर शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फल्गू नदी किनारे लूटपाट की योजना बना रहे चार अपराधियों को धर-दबोचा। गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से दो देशी पिस्टल, चार मैगजीन, चार मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को सक्रिय और सतर्क पुलिसिंग का परिणाम माना जा रहा है।

गया पुलिस को 5 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि वारिसनगर क्षेत्र स्थित फल्गू नदी के किनारे कुछ संदिग्ध लोग आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गया के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस उपाधीक्षक-01 के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। इस टीम में कोतवाली थानाध्यक्ष, थाना के अन्य पुलिसकर्मी एवं STF के अधिकारी शामिल थे।

टीम ने मौके पर पहुंचकर जैसे ही घेराबंदी शुरू की, सभी संदिग्ध भागने लगे। लेकिन पुलिस बल की मुस्तैदी के कारण चार आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान इस प्रकार हुई:

  • मो. हैदर, पिता मो. राजू खान, निवासी – इकबालनगर, थाना – कोतवाली
  • मो. विलाल, पिता मो. अजीम, निवासी – मानपुर पेहानी, थाना – बुनियादगंज
  • तैयब हुसैन, पिता स्व. मो. माजो, निवासी – मानपुर पेहानी, थाना – बुनियादगंज
  • मो. अरवाज, पिता स्व. मो. मुमताज, निवासी – बिथोशरीफ, थाना – चाकन्द

तलाशी के दौरान मो. हैदर और मो. विलाल के पास से देशी पिस्टलें, प्रत्येक के साथ एक मैगजीन और एक खाली मैगजीन बरामद की गई। चारों आरोपियों से कुल चार मोबाइल फोन जब्त किए गए। साथ ही घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली थाना कांड संख्या-377/25, दिनांक 06.08.2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब इन सभी अपराधियों के आपराधिक इतिहास की भी गहराई से जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज | BREAKING: गया के गुरपा में बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत; किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज | रेलकर्मियों की बड़ी जीत, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित | डीडीयू मंडल का कमाल: कबाड़ बेचकर रेलवे ने की ₹80 करोड़ की बंपर कमाई, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के लक्ष्य को किया हासिल | मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ कल, यातायात व्यवस्था को लेकर रूट चार्ट जारी; कई रास्ते रहेंगे बंद | शहीद रंजीत यादव अमर रहे! संडेश्वर के वीर सपूत की याद में भावुक हुआ फतेहपुर, चौक और प्रवेश द्वार के नामकरण का प्रस्ताव पारित | नालंदा में सेवा की ऐसी मिसाल जिसे देख दुनिया रह गई हैरान! जर्जर झोपड़ी की जगह खड़ा हो गया ‘सुदामा का महल’, बेबस मां की आंखों में छलके सुख के आंसू | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म और फर्जीवाड़े का आरोपी मानवेंद्र कृष्ण भारत गिरफ्तार |