मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पुलिस केन्द्र में पुअनि स्व. अनुज कश्यप को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई श्रद्धांजलि, गया पुलिस शोक में डूबा

On: Friday, August 8, 2025 2:57 PM

गया पुलिस केंद्र में दिवंगत पुलिस अवर निरीक्षक अनुज कश्यप को पूरे राजकीय सम्मान के साथ सलामी व श्रद्धांजलि दी गई। स्व. कश्यप (2019 बैच) के पुलिस पदाधिकारी थे। जो एसएसपी कार्यालय में मीडिया सेल की जिम्मेदारी निभा रहे थे। शुक्रवार की सुबह इनके मृत्यु की खबर से पुलिस महकमा शोकाकुल है। स्व. अनुज कश्यप पिता भावनाथ मिश्रा, गांव वनगांव, थाना वनगांव, जिला सहरसा के रहनेवाले थे। वर्तमान में प्रभारी मिडिया सेल वरीय पुलिस अधीक्षक का कार्यालय गया में पदस्थापित थे। वो रामपुर थानान्तर्गत मोहन नगर कोईरी पोखर स्थित अनील कुमार के मकान में किराए पर रह रहे थे।

शुक्रवार की सुबह जब उनका दरवाजा काफी आवाज देने के बाद भी नहीं खुला तो दरवाजे को तोड़ा गया। तदोपरांत देखा गया कि उनका शव पंखे में रस्सी से लटका हुआ है। एसएसपी आनंद कुमार को
इसकी सूचना प्राप्त होते ही वे स्वयं, नगर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल, रामपुर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे घटनास्थल का निरिक्षण किया गया। तकनीकी शाखा गया के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरिक्षण किया।

एसएसपी श्री कुमार ने बताया कि घटना की सूचना अनुज कश्यप के परिजनों को दी गई। उनके परिजनों के आने के उपरांत उनके शव का पोस्टमार्टम मगध मेडिकल अस्पताल, गया में कराया गया। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक विधिक एवं प्रशासनिक प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है।

पोस्टमार्टम उपरांत पुलिस केन्द्र गया में वरीय पुलिस पदाधिकारी के द्वारा पुअनि स्व. अनुज कश्यप को पूरे राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी गई और श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

एसएसपी ने कहा कि इस अत्यंत दुखद घटना से गया पुलिस परिवार गहरे शोक में डूबा है। दिवंगत पुलिस पदाधिकारी अनुज कश्यप एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं समर्पित अधिकारी थे। जिन्होंने सदैव अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ किया। उनकी असामयिक मृत्यु से पुलिस विभाग ने एक योग्य एवं आदर्श अधिकारी को खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |