मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

P.C. ज्वेलर्स में लूट की साजिश रच रहे दो अपराधी को गया पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार और अन्य सामग्री बरामद

On: Tuesday, January 21, 2025 3:20 PM

Gaya: गया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए शहर में लूट की साजिश रच रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और अन्य सामग्री बरामद की है।

21 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी गया शहरी क्षेत्र में एक ज्वेलरी शॉप को लूटने की योजना बना रहे हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वजरीगंज के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इस टीम में मुफस्सिल थाना और तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मी शामिल थे।

वजीरगंज डीएसपी सुनील पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर गेरे ओवरब्रिज के पास रेलवे लाइन के किनारे छापेमारी की। पुलिस को देखते ही कुछ संदिग्ध भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से दो अपराधियों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान सोहन सिंह (पिता- रमेश सिंह) और रंजन सिंह (पिता- कामेन्द्र सिंह), निवासी लक्षमणपुर, थाना मुफस्सिल, जिला गया के रूप में हुई।

बरामद सामग्री

गिरफ्तार अपराधियों के पास से निम्नलिखित सामग्री बरामद की गई:

  • हथियार: 1 देशी पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस
  • मोबाइल और दस्तावेज: 4 मोबाइल फोन, 1 ड्राइविंग लाइसेंस, 3 आधार कार्ड
  • अन्य सामग्री: 1 मोटरसाइकिल, 2 चाभियां, 5 चॉकलेट, 1 बिस्कुट का डब्बापी.सी.

पी.सी. ज्वेलर्स में लूट की थी योजना

पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि वे सुबोध सिंह गैंग के लिए काम करते हैं। पिछले 15 दिनों से गया में रहकर रेकी कर रहे थे। उनका लक्ष्य पी.सी. ज्वेलर्स में लूटपाट करना था। लूट और डकैती की इस बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ मुफस्सिल थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
दिवाली-छठ से पहले बिहार को रेलवे का बड़ा तोहफा! पटना-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्पेशल, जानें रूट और टाइमिंग | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ 10 लाख के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े चोर | IIM बोधगया की ‘स्पर्श 2.0’ पहल का विस्तार, गया के 10 ग्रामीण स्कूलों के 568 बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा | पिता ने लगाई डांट तो घर छोड़कर निकल पड़ा 15 साल का किशोर, गया स्टेशन पर RPF ने बचाया | गया के कोईरी बिगहा में शराब छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन में तोड़फोड़ | दशहरा एवं नवरात्र को लेकर अलर्ट मोड में रेलवे, गया स्टेशन से फल्गु नदी तक RPF का सघन फ्लैग मार्च | गया के फतेहपुर में खुलेगी विशाल प्राइवेट ITI बोधगया की नई शाखा, फरवरी में होगा भव्य उद्घाटन; ग्रामीण युवाओं को मिलेगा तकनीकी शिक्षा का अवसर | चार माह से फरार प्रेमी जोड़ों पर पुलिस का शिकंजा, आंती से दो युवक और दो किशोरियां हिरासत में | CUSB दीक्षांत समारोह 2026: राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने कहा- गुरु-शिष्य का रिश्ता भारतीय परंपरा की आत्मा, 1662 विद्यार्थियों को मिली डिग्री | गुरारू में रहस्यमयी बीमारी का कहर, दो बच्चों की मौत; तीन साल के मासूम की जिंदगी पर मंडराया खतरा |