गया सड़क हादसा
ब्रेकिंग न्यूज: गया-पटना NH-22 पर भीषण सड़क हादसा: प्राणपुर मोड़ पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 24 वर्षीय युवक की मौत, पांच घायल
गया-पटना NH-22 पर बेलागंज के प्राणपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में औरंगाबाद निवासी 24 वर्षीय रोशन कुमार की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल
गया के रफीगंज-गुरारू मुख्य मार्ग पर बरियामा गांव के समीप डंपर की टक्कर से ऑटो पलट गया। हादसे में शिक्षक फिरोज इकबाल समेत छह लोग घायल हुए। घायल शिक्षक का गुरारू में इलाज चल रहा है।
गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
गया-डोभी मुख्य मार्ग पर एयरपोर्ट के समीप हुए सड़क हादसे में परैया के बड़ैला गांव निवासी चाचा विमलेश यादव और भतीजे रॉकी कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।









