मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया जंक्शन के रेलकर्मी मोबाइल के टॉर्च जलाकर करते हैं काम, नए भवन में बिजली आपूर्ति का ‘टोटा’

On: Monday, August 11, 2025 1:32 PM

✍️देवब्रत मंडल

भारतीय रेल नित्य नई ऊंचाइयों को छू रही है। हाल ही में एक साथ छः मालगाड़ी सात इंजनों के साथ चलाई गई। यह गौरव पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल को प्राप्त हुआ। भारतीय रेल में पहली बार इतनी लंबी ट्रेन चली। और अब इसी रेल मंडल के गया जंक्शन के कार्यालयों में कार्य करने ‘बाबू’ को टॉर्च की लाइट जलाकर काम का निबटारा करना पड़ रहा है तो अपने आप में एक बड़ी बात है।

मोबाइल टॉर्च की रौशनी में काम करते रेलकर्मी

हम बात कर रहे हैं गया जंक्शन के नए भवनों की। खूबसूरती को अपने आप में समेटे इस स्टेशन बिल्डिंग के एक हिस्से में एकबारगी से कई महत्वपूर्ण कार्यालय संचालित हो रहे हैं। लेकिन इस आधुनिक सुविधाओं से लैश कार्यालयों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को मोबाइल का टॉर्च जलाकर काम करना पड़ता है।

ये दृश्य सोमवार दिनांक 11 अगस्त 2025 के दोपहर बाद के हैं। इस आधुनिक सुविधाओं से लैश कार्यालय में स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय में कर्मचारी को मोबाइल का टॉर्च जलाकर कार्य करते देखा गया। ऐसी बात नहीं है कि यहां विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था नहीं है। है, लेकिन आपूर्ति का टोटा है। कई कार्यालयों में काफी देर तक अंधेरा कायम था। पूछने पर रेलकर्मियों ने अपने अपने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि पत्रकार महोदय, कार्यालय में एसी और पंखे भी लगे हुए हैं। प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था भी है लेकिन बिजली सप्लाई बंद हो जाने पर अंधेरा छा जा जाता है।

रेलकर्मियों ने बताया कि जिस एजेंसी के द्वारा भवन का निर्माण कराया जा रहा है उन्हीं की जिम्मेवारी है यहां विद्युत आपूर्ति बहाल रखना। लेकिन उनकी मर्जी होती है तब ही लाइन दिया जाता है। हमलोगों के कहने से कोई सुनते ही नहीं। एसी केवल दिखावे की है। कब से इसे चालू ही नहीं किया जा रहा है। उमस भरे मौसम में एक दो रेलकर्मियों को हाथ का पंखा से राहत पाते देखा गया।

बता दें कि गया जंक्शन को विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है। बात तो एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने की है लेकिन कार्यालयों में बिजली का टोटा देखने को मिल रहा है। यह स्थिति काफी दिनों से बनी हुई है। विद्युत आपूर्ति जब की जाती है तो एसी का लाइन नहीं दिया जाता है।

गया जंक्शन के डेल्हा साइड में बने आधुनिक बिल्डिंग का नाम ‘Southern departure building’ दिया गया है। इस भवन के निचले तल में द्वितीय श्रेणी टिकट घर, सीआईटी(एडमिन) व बैच इंचार्ज(बीआईसी) कार्यालय तथा डीएसटीई(मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता) के कार्यालय हैं। जबकि ऊपरी तल पर इसीआरकेयू (रेलवे यूनियन) का कार्यालय, स्टेशन डायरेक्टर का कार्यालय, यातायात निरीक्षक(टीआई), सीएस(जी), डिप्टी एसएस(वाणिज्य) एवं बिहार राज्य पर्यटन विभाग का कार्यालय, आसूचना विभाग (रेलवे सुरक्षा बल), स्टोर (एसएस), स्टेशन अधीक्षक तथा मुख्य सफाई निरीक्षक(सीएचआई) के कार्यालय संचालित हो रहे हैं। इस कार्यालय के पर्यवेक्षक स्तर के कर्मचारियों का कहना है कि सफाई भी नहीं की जाती है। बिजली आपूर्ति का दंश झेल कर कार्यों का निबटारा करना पड़ता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गयाजी के विष्णुपद कॉरिडोर से बदलेगा स्वरूप: विरासत और आधुनिकता के संगम पर जिला प्रशासन की मुहर | International Women’s Day 2026: डीडीयू मंडल में 125 बालिकाओं को साइकिल वितरण, सिविल सेवा में 50वीं रैंक लाने वाली ईशित्वा आनंद सम्मानित | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: गया में आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं जीविका दीदियां, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित | गया का लाल, सरहद का रक्षक जिंदगी की जंग हारा: सड़क हादसे में घायल ITBP जवान रंजीत कुमार उर्फ लालू की इलाज के दौरान हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर | 281 नए सैन्य अधिकारियों के साथ गया OTA में संपन्न हुई 28वीं पासिंग आउट परेड, सैन्य कौशल का दिखा प्रदर्शन | भारतीय सेना को मिलेंगे 281 नए ‘रणबाँकुरे’: पासिंग आउट परेड से पहले OTA गया में कैडेट्स का हैरतअंगेज शक्ति प्रदर्शन | बेलागंज की बेटी वैष्णवी ने पहले ही प्रयास में लहराया परचम, UPSC में हासिल की 298वीं रैंक | गयाजी में बिखरेगा शास्त्रीय कलाओं का रंग: 8 मार्च को ‘सुर सलिला’ के तत्वावधान में सजेगी ‘वसंतोत्सव’ की भव्य शाम | गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद |