मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया जंक्शन पर यात्री से वर्दीधारियों ने वसूले रुपए, UPI से पैसे निकलवाकर अंधेरे कमरे में की गई वसूली

On: Sunday, August 17, 2025 2:16 PM

✍️देवब्रत मंडल

गया: स्वतंत्रता दिवस की रात गया जंक्शन पर एक यात्री के साथ चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि वर्दीधारी व्यक्तियों ने यात्री को डराकर और धमकाकर न केवल UPI के जरिए रुपए निकलवाए, बल्कि स्टेशन परिसर के पास बने एक अंधेरे कमरे में ले जाकर नकद राशि भी वसूल ली।

चित्र: इसी दुकान पर UPI से निकाली गई राशि

पीड़ित यात्री सुनील कुमार ने बताया कि वे अपनी सास के निधन की सूचना पर तत्काल टिकट लेकर 15 अगस्त की रात कालका से 12312 ट्रेन द्वारा गया जंक्शन पहुंचे थे। प्लेटफॉर्म संख्या 6/7 पर मखदुमपुर जाने के लिए सुबह की ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी पुलिस की वर्दी में आए दो लोगों ने उनसे टिकट की मांग की। टिकट दिखाने के बावजूद मखदुमपुर का टिकट नहीं होने की बात कहकर उन्हें तरह-तरह की धमकियां दी गईं।

UPI से पैसे निकलवाए, फिर अंधेरे कमरे में वसूले रुपए

UPI details Screenshot

सुनील कुमार के मुताबिक, वर्दीधारी उन्हें प्लेटफॉर्म से बाहर ले गए और स्टेशन रोड स्थित एक मोबाइल दुकान पर भेजा। वहां उन्होंने अपने मोबाइल से नीरज नामक दुकानदार को ₹1575 UPI ट्रांसफर किया, जिसके बदले दुकानदार ने उन्हें ₹1500 नकद दिए। इसके बाद वर्दीधारी उन्हें पास के एक करकटनुमा अंधेरे कमरे में ले गए, जहां टेबल और कुर्सियां रखी थीं। इसी कमरे में उनसे पूरे ₹1500 ले लिए गए।

घटना के बाद डरे-सहमे सुनील कुमार मखदुमपुर स्टेशन जाने के लिए ट्रेन पकड़कर निकल गए।

बेटी ने की शिकायत, थाने में नहीं हुई अबतक दर्ज

इस घटना की जानकारी सुनील कुमार की पुत्री अदिति राय को मिली, जो हिमाचल प्रदेश में रहती हैं। उन्होंने रेल मदद ऐप पर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई और पिता से गया रेल थाना जाकर लिखित शिकायत करने को कहा। हालांकि, सुनील कुमार दाह संस्कार के लिए व्यस्त होने के कारण अबतक थाने नहीं पहुंच पाए।

रेल थाना का पक्ष

इसी कमरे में यात्री से की गई 1500 की वसूली

गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना की कोई भी लिखित शिकायत अबतक थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि जैसे ही लिखित शिकायत मिलेगी, मामले की जांच की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गयाजी के विष्णुपद कॉरिडोर से बदलेगा स्वरूप: विरासत और आधुनिकता के संगम पर जिला प्रशासन की मुहर | International Women’s Day 2026: डीडीयू मंडल में 125 बालिकाओं को साइकिल वितरण, सिविल सेवा में 50वीं रैंक लाने वाली ईशित्वा आनंद सम्मानित | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: गया में आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं जीविका दीदियां, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित | गया का लाल, सरहद का रक्षक जिंदगी की जंग हारा: सड़क हादसे में घायल ITBP जवान रंजीत कुमार उर्फ लालू की इलाज के दौरान हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर | 281 नए सैन्य अधिकारियों के साथ गया OTA में संपन्न हुई 28वीं पासिंग आउट परेड, सैन्य कौशल का दिखा प्रदर्शन | भारतीय सेना को मिलेंगे 281 नए ‘रणबाँकुरे’: पासिंग आउट परेड से पहले OTA गया में कैडेट्स का हैरतअंगेज शक्ति प्रदर्शन | बेलागंज की बेटी वैष्णवी ने पहले ही प्रयास में लहराया परचम, UPSC में हासिल की 298वीं रैंक | गयाजी में बिखरेगा शास्त्रीय कलाओं का रंग: 8 मार्च को ‘सुर सलिला’ के तत्वावधान में सजेगी ‘वसंतोत्सव’ की भव्य शाम | गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद |