मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रेलकर्मियों से डिजिटल लूटकांड का पर्दाफाश: चौथा और आखिरी अपराधी मो. कैफ गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल और हथियार बरामद

On: Sunday, August 31, 2025 2:46 AM

✍️देवब्रत मंडल

गया: गया रेल थाना की पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रेलवे मालगोदाम के पास रेलकर्मियों से हुए डिजिटल लूटकांड के चौथे और आखिरी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के करीमगंज मोहल्ला निवासी मो. कैफ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से लूटा गया मोबाइल फोन, एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।

रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 6 अगस्त को रेलकर्मी सुरेंद्र कुमार से क्यूआर कोड के जरिए लगभग 20 हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए थे। बरामद मोबाइल वही है, जिससे मनी ट्रांसफर किया गया था।

इससे पहले पुलिस और आरपीएफ की टीम ने इस कांड में शामिल तीन अन्य अपराधियों—मो. आबिद अंसारी, मो. अरबाज अनवर खान और मो. जीशान सलीम उर्फ जियान—को गिरफ्तार कर लिया था। मो. जीशान के पास से रेडमी-9 का एक मोबाइल भी बरामद किया गया था, जिसमें से गैम्बलिंग ऐप का आईडी और पासवर्ड मिले थे, जो महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हुए।

रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम लगातार सक्रिय रही और पूर्व में गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर मो. कैफ को भी दबोचा गया। इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने इस पूरे लूटकांड का सफल उद्भेदन कर लिया है।

गौरतलब है कि 6 अगस्त की सुबह मेमू शेड से ड्यूटी कर लौट रहे रेलकर्मियों को करीमगंज मोहल्ले के पास मालगोदाम के नजदीक अपराधियों ने रिवॉल्वर के बल पर रोककर क्यूआर कोड से जबरन पैसे ट्रांसफर कराए थे। इस घटना के बाद रेलकर्मियों ने गया रेल थाना के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया के जिलाधिकारी ने 10 दृष्टिबाधितों को सौंपी विशेष स्मार्ट किट, मुख्यमंत्री संबल योजना से दिव्यांग हो रहे सशक्त | बेलागंज में फर्जी बालू चालान गिरोह का पर्दाफाश: खनन विभाग ने सरगना को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद | ✍️पाठकों की कलम से: नयन भरे जल प्रियतम के, बादल भरे जल वारि | गयाजी के विकास को नई ऊंचाई देंगे सड़क और हवाई अड्डा विस्तारीकरण प्रोजेक्ट, जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश | गया-पटना NH पर भीषण सड़क हादसा: फतेहपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल व्यक्ति को रौंदा, मौत | झारखंड से लापता 10 बिरहोर जनजाति के बच्चे बिहार में मिले, तकनीकी और त्वरित समन्वय से मिली सफलता | गयाजी: डीएम शशांक शुभंकर ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण; मायापुर में 56 एकड़ में आकार ले रहा बिहार का पहला ‘मिलेट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस | गया में तीन दिवसीय ‘अभिव्यंजना’ कला प्रदर्शनी का भव्य समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा कला का जादू | सिन्धुगढ़ थाना प्रभारी पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने लगाया मारपीट का आरोप, SSP से शिकायत | अब भूखे नहीं सोएंगे घनश्याम के पोते-पोतियां: दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर बुजुर्ग के घर पहुँची संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’, मिलेगा जीवनभर का सहारा |