मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

यूपी के मथुरा में भीषण सड़क हादसे में गया के पाँच मजदूरों की दर्दनाक मौत, दो परिवारों के चार-चार सदस्य शामिल

On: Thursday, October 17, 2024 10:40 PM

रिपोर्ट – महताब अंसारी

कोंच थाना क्षेत्र के हिच्छापुर गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ प्रदेश में काम की तलाश में गए पाँच मजदूरों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार दोपहर 3 बजे यह मामला प्रकाश में आया। ग्राम पंचायत उतरेंन के हिच्छापुर महादलित टोला से दर्जनों अनुसूचित जाति के महिला और पुरुष मजदूर अपने बच्चों के साथ हरियाणा के पलवल जिले के होडल स्थित ईंट भट्टे पर काम करने के लिए जा रहा था। तभी मजदूरों से भरा ट्रक उत्तरप्रदेश के मथुरा के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दर्जनों मजदूर घायल हो गए, जबकि लगभग पाँच लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। मृतकों में दो परिवारों के चार-चार सदस्य शामिल हैं।

गया के ये मजदूर हरियाणा के पलवल जिले के होडल स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने जा रहे थे। वे अलीगढ़ तक ट्रेन से पहुंचे और फिर मैक्स पिकअप में सवार होकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे थे। नगरिया सात विसा गांव के पास पिकअप का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर से बिजली का तार टूट गया, और पिकअप सवार लोग जान बचाने के लिए कूदकर भागने लगे। इस दौरान, चालक ने गाड़ी को पीछे हटाया, जिससे आठ-नौ लोग इसकी चपेट में आ गए।

उतरेन पंचायत मुखिया राम निवास प्रसाद ने इस दर्दनाक घटना में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है, जिसमें हिच्छापुर के पालन मांझी, उनके बेटे, पत्नी और बेटी, तथा कल्टू मांझी, उनकी पत्नी मीना देवी, पुत्र और पोते समेत अन्य लोगों की जान चली गई। गांव में इस खबर के फैलते ही माहौल गमगीन हो गया है। परिजनों के रोने-बिलखने की आवाज़ से गांव में मातम छा गया है, और आसपास के लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि यदि पंचायत में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध होते, तो यह दर्दनाक हादसा शायद टल सकता था।मुखिया राम निवास प्रसाद ने बताया कि अलीगढ़ में मृतकों का पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है और अब सभी के शवों को गांव लाया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
पुरूषोतम एक्सप्रेस में यात्री की मौत, गया रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव | ऑनलाइन कोचिंग से छात्रों का शैक्षणिक विनाश, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं: रौशन कुमार | गया आरपीएफ की मुस्तैदी से मिली बड़ी सफलता, गोरखपुर में वारदात कर भाग रहे चार अपराधी गया स्टेशन पर गिरफ्तार | गयाजी के विष्णुपद कॉरिडोर से बदलेगा स्वरूप: विरासत और आधुनिकता के संगम पर जिला प्रशासन की मुहर | International Women’s Day 2026: डीडीयू मंडल में 125 बालिकाओं को साइकिल वितरण, सिविल सेवा में 50वीं रैंक लाने वाली ईशित्वा आनंद सम्मानित | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: गया में आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं जीविका दीदियां, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित | गया का लाल, सरहद का रक्षक जिंदगी की जंग हारा: सड़क हादसे में घायल ITBP जवान रंजीत कुमार उर्फ लालू की इलाज के दौरान हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर | 281 नए सैन्य अधिकारियों के साथ गया OTA में संपन्न हुई 28वीं पासिंग आउट परेड, सैन्य कौशल का दिखा प्रदर्शन | भारतीय सेना को मिलेंगे 281 नए ‘रणबाँकुरे’: पासिंग आउट परेड से पहले OTA गया में कैडेट्स का हैरतअंगेज शक्ति प्रदर्शन | बेलागंज की बेटी वैष्णवी ने पहले ही प्रयास में लहराया परचम, UPSC में हासिल की 298वीं रैंक |