मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फिल्मी कलाकार ने केसपा किया भ्रमण, माँ तारा देवी का लिया आशीर्वाद

On: Wednesday, December 18, 2024 4:12 PM

टिकारी संवाददाता: सांसद आदर्श ग्राम केसपा में स्थित माँ तारा देवी की महिमा दूर-दूर तक फैली हुई है। कई अवसर पर इस मंदिर में विदेशी पर्यटक भी आया करतें है l हिंदी फिल्म जगत का उभरता सितारा किसू राहुल माता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए माँ तारा नगरी केसपा आए l उन्होंने माता तारा देवी का पूजा आराधना किया एवं अतिथि टिप्पणी पुस्तिका पर अपने विचारों को लिखा l अभिनेता राहुल ने निकट भविष्य में मंदिर प्रांगण फिल्म शूटिंग करने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर ग्रामीण हिमांशु शेखर, मुखिया प्रतिनिधि अमिताभ कुमार, अलीपुर ग्राम निवासी जय प्रकाश शर्मा, विक्रम कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। केसपा ग्राम क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए अंचलाधिकारी मयंक शेखर और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सौरभ कुमार ने केसपा गांव का भ्रमण कियाl दोनों पदाधिकारीयों ने मां तारा देवी मंदिर, लोकेश्वर बुद्ध की प्रतिमा, कमल का फूल, भगवान गौतम बुद्ध की आदमकद प्रतिमा, गरुड़ पर सवार भगवान विष्णु की प्रतिमा एवं भगवान सूर्य की प्रतिमा का दर्शन किया। उन्होंने गांव के विकास में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। को इस अवसर पर धर्म ज्ञाता प्रो अरुण शर्मा, हिमांशु शेखर, मुखिया प्रतिनिधि अमिताभ कुमार, विक्रम कुमार, सुबोध शर्मा सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।

हिमांशु शेखर ने कहा है कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत कर्नाटक से 50 बच्चों की टीम बिहार भ्रमण पर आई है, इसकी मेजबानी दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय गया कर रही है। कर्नाटक के बच्चों को बोधगया, गया और पटना के अलावा टिकारी भ्रमण का भी कार्यक्रम निर्धारित किया गया। हिमांशु शेखर के साथ मुलाकत के दौरान 22 नवंबर 2024 को डीन ऑफ़ स्टूडेंट वेलफेयर पवन कुमार मिश्रा द्वारा केसपा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था, लेकिन अचानक केसपा भ्रमण के स्थान पर महमदपुर गांव का चयन किया गया । टिकारी भ्रमण में केसपा गांव को छोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है। विश्वविद्यालय प्रशासन कार्यक्रम के उद्देश्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन को अपनी भूल सुधारते हुए कर्नाटक की टीम को केसपा भ्रमण कराना चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |