मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर बाजार में महिला का थैला काटकर 70 हजार रुपये उड़ा ले गए उचक्के

On: Thursday, August 28, 2025 12:23 PM

गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर मुख्य बाजार स्थित झंडा चौक के समीप सोमवार को एक महिला को उचक्कों ने निशाना बनाते हुए उसके थैले से 70 हजार रुपये उड़ा लिए।

पीड़िता की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोवरदाहा गांव निवासी रंजन देवी, पति संजय कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक, जम्हेता शाखा से 70 हजार रुपये की निकासी कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान भीड़भाड़ वाले झंडा चौक के पास उचक्कों ने उनके थैले को ब्लेड से काट दिया और उसमें रखा नगद रकम गायब कर दिया।

रंजन देवी ने बताया कि थैले में रुपये के साथ-साथ पासबुक, चेकबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड और उनकी पुत्री निभा कुमारी से संबंधित दस्तावेज भी रखे हुए थे, जो चोरी हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। आसपास की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |