मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

शराब के नशे में टेम्पो चालक ने सड़क किनारे खड़े पति पत्नी को कुचला, इलाज के दौरान पति की हुई मौत

On: Monday, March 17, 2025 4:43 PM

फतेहपुर (गया) – गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में तेज रफ्तार टेम्पो चला रहे चालक ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 मार्च की शाम करीब 6:00 बजे जयपुर पंचायत के गम्हरी गांव निवासी रामस्वरूप मांझी (42 वर्ष), पिता स्व. रामोतार मांझी अपनी पत्नी बसंती देवी के साथ घर के बाहर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान रघु यादव (40 वर्ष), पिता प्रसादी यादव, ग्राम संडेस्वर निवासी, जो शराब के नशे में धुत होकर टेम्पो (नं. BR 02 PA 7838) चला रहा था, उसने तेज गति से वाहन उनकी ओर मोड़ दिया। टेम्पो की चपेट में आने से रामस्वरूप मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी बाल-बाल बच गई।

घटना के बाद आरोपी मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन गांव के ही नरेश मांझी (पिता कोड़न मांझी) और संतोष साच (पिता कोमल साव) के साथ मिलकर पीड़ित के भाई अनिल मांझी ने उसका पीछा किया। इस दौरान मंझगांवा के पास टेम्पो पलट गया और चालक मौके से फरार हो गया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम
गंभीर रूप से घायल रामस्वरूप मांझी को गया के जी.एस.आर. अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान आज उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से परिजनों में मातम छा गया। देर शाम मृतक का शव गांव पहुंचा, जहां परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।

17 मार्च को फतेहपुर थाना में मृतक के भाई अनिल मांझी द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |