मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

चाकंद में लगातार चोरी से ग्रामीणों का सब्र टूटा, सड़क जाम कर पुलिस-प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग

On: Sunday, September 14, 2025 4:10 PM

गया। चाकंद थाना क्षेत्र के बारा रेलवे गुमटी के पास शनिवार देर रात फास्ट फूड और मिठाई की दुकान में चोरी की घटना ने स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़का दिया। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। लोगों ने गुमटी के पास मुख्य मार्ग को करीब आधे घंटे तक जाम कर अपना विरोध जताया।

ग्रामीणों का कहना था कि बारा गुमटी से लेकर चाकंद फोरलेन तक पिछले कुछ महीनों में चोरी और छिनतई की दर्जनों घटनाएं हो चुकी हैं। हालात यह हैं कि एक ही दुकान में तीन बार चोरी हो चुकी है, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस की उदासीनता ने अपराधियों का मनोबल बढ़ा दिया है।

मौके पर पहुंचे चाकंद थाना की पुलिस ने काफी समझाने-बुझाने के बाद जाम हटवाया। वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाकपा माले नगर प्रभारी तारिक अनवर ने कहा कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं और पुलिस की विफलता लोगों में असुरक्षा और गहरी नाराजगी पैदा कर रही है। ग्रामीणों ने इसके बाद चाकंद थाना पहुंचकर लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी रवि प्रकाश सिंह से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने, दोषियों की गिरफ्तारी और ठोस कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |