मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मोहड़ा प्रखंड: तालाब में डूबे युवक का शव दूसरे दिन मिला, परिवार में शोक की लहर

On: Monday, September 23, 2024 2:40 PM

रिपोर्ट – गौरव सिंह ,अतरी संवाददाता

अतरी थाना क्षेत्र के मोहड़ा प्रखंड स्थित अरई गांव में रविवार शाम तालाब में डूबे युवक का शव सोमवार को बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान 33 वर्षीय राजेश कुमार उर्फ मंटू कुमार के रूप में हुई, जो दुलार पंडित का पुत्र था। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल था।

रविवार शाम का हादसा:

ग्रामीणों के अनुसार, राजेश शौच के बाद तालाब में हाथ धोने गया था, जब अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। घटना के वक्त कुछ ग्रामीणों ने उसे डूबते हुए देखा और शोर मचाया, लेकिन तत्काल प्रयासों के बावजूद युवक को बचाया नहीं जा सका।्रामीणों के अनुसार, राजेश शौच के बाद तालाब में हाथ धोने गया था, जब अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। घटना के वक्त कुछ ग्रामीणों ने उसे डूबते हुए देखा और शोर मचाया, लेकिन तत्काल प्रयासों के बावजूद युवक को बचाया नहीं जा सका।

रातभर चला तलाशी अभियान:

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि श्रवण कुमार ने प्रशासन को सूचित किया। मोहड़ा के सीओ राकेश रंजन ने एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान में मुश्किलें आईं। ग्रामीणों और गोताखोरों के प्रयासों के बावजूद रविवार रात तक युवक का पता नहीं चल सका।

सोमवार की सुबह शव मिला:

सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने एक बार फिर से तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद प्रमुख प्रतिनिधि गया यादव ने नवादा बिगहा से लोकल गोताखोरों को महाजाल के साथ बुलाया। गोताखोरों ने दोपहर के समय युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला।


मोहड़ा सीओ राकेश रंजन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता राशि प्रदान की जाएगी। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है, और परिवार इस दर्दनाक हादसे से गहरे सदमे में है। प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |