मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मोक में हत्या की घटना से शोकाकुल परिजनों से मिले कांग्रेस नेता

On: Sunday, November 24, 2024 4:23 PM

टिकारी संवाददाता: कोंच अंतगर्त मोक ग्राम निवासी कुंदन कुमार की निर्मम हत्या के बाद उनके पैतृक आवास पर संवेदना प्रकट करने वाले लोगों के आने का सिलसिला जारी है। रविवार को पूर्व जिला पार्षद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतेन्द्र नारायण के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता बृजमोहन शर्मा, हिमांशु शेखर, श्रीनिवास शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष नाथुन पासवान, चंदन शर्मा आदि पीड़ित के घर पहुंचा। जंहा घटना के बाद शोकाकुल परिजनों से मिलकर घटना पर दुख प्रकट करते हुए अपनी संवेदना प्रकट की। पूर्व जिप नारायण ने स्थानीय व जिला प्रशासन से सभी आरोपितों को गिरफ़्तार करने एवं स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को सही व त्वरित न्याय के साथ हर तरह की मदद करने का प्रयास करूंगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका | सासाराम-बिक्रमगंज रेलखंड पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, बिना टिकट यात्रा करते धरे गए दर्जनों यात्री, वसूला गया भारी जुर्माना | 10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा | गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज | मानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गया GRP को सौंपा गया आरोपी | गया जंक्शन पर बैग खोलते ही RPF के उड़े होश! निकली 14.835 किलो चांदी, आयकर विभाग तक पहुंचा मामला |