मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज में सीएम नीतीश कुमार का संवाद कार्यक्रम: कई विकास योजनाओं की घोषणा, महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े ऐलान

On: Wednesday, September 3, 2025 2:56 PM

गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को गया जिले के बेलागंज प्रखंड के पड़ाव मैदान में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में राज्य सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को विस्तार से साझा किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़ी कई नई घोषणाएँ कीं।

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने बेला पनारी रोड स्थित अग्नि मोड़ पर लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अग्नि–साकीरबिगहा सड़क चौड़ीकरण परियोजना का शिलान्यास किया।

बिहार के विकास पर बोले मुख्यमंत्री

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 में जब एनडीए की सरकार बनी थी, तब बिहार का वार्षिक बजट मात्र 48 हजार करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 3 लाख 16 हजार करोड़ रुपये तक पहुँच चुका है। उन्होंने कहा कि उस दौर से पहले विकास कार्य लगभग ठप थे, लेकिन एनडीए की सरकार आने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल और बिजली सहित हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है।

उन्होंने सात निश्चय योजना का जिक्र करते हुए बताया कि हर घर नल का जल, शौचालय निर्माण, बिजली आपूर्ति और ग्रामीण सड़कों का जाल बिछाने जैसे वादों को पूरा किया गया है। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि आने वाले पाँच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री ने नई योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब हर घर की महिला को रोजगार सहायता के रूप में 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। आगे चलकर यह राशि 2 लाख रुपये तक बढ़ाई जाएगी।

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का विस्तार

मुख्यमंत्री ने बताया कि पेंशन राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया गया है। वर्ष 2018 में हर घर तक बिजली पहुँचाई गई थी और अब हर परिवार को 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है।

केंद्र सरकार के प्रति आभार

सीएम ने बिहार को मिल रही केंद्र सरकार की मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य में मखाना बोर्ड का गठन, कोशी परियोजना, नए हवाई अड्डों और राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण तेजी से हो रहा है। साथ ही खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन की तैयारियाँ भी चल रही हैं।

स्थानीय मांग और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक मनोरमा देवी ने मुख्यमंत्री से फल्गु नदी पर वियर बांध निर्माण की मांग रखी। इस मौके पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, लघु सिंचाई मंत्री संतोष कुमार सुमन, भाजपा नेता महेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य करिश्मा कुमारी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू ने दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
BREAKING: गया के गुरपा में बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत; किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज | रेलकर्मियों की बड़ी जीत, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित | डीडीयू मंडल का कमाल: कबाड़ बेचकर रेलवे ने की ₹80 करोड़ की बंपर कमाई, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के लक्ष्य को किया हासिल | मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ कल, यातायात व्यवस्था को लेकर रूट चार्ट जारी; कई रास्ते रहेंगे बंद | शहीद रंजीत यादव अमर रहे! संडेश्वर के वीर सपूत की याद में भावुक हुआ फतेहपुर, चौक और प्रवेश द्वार के नामकरण का प्रस्ताव पारित | नालंदा में सेवा की ऐसी मिसाल जिसे देख दुनिया रह गई हैरान! जर्जर झोपड़ी की जगह खड़ा हो गया ‘सुदामा का महल’, बेबस मां की आंखों में छलके सुख के आंसू | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म और फर्जीवाड़े का आरोपी मानवेंद्र कृष्ण भारत गिरफ्तार | बिहार म्यूजियम में ‘बोधगया ग्लोबल डायलॉग’ का सफल समापन: छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरों ने मोह लिया सबका मन | पुरूषोतम एक्सप्रेस में यात्री की मौत, गया रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव |