मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

चलती ट्रेन में यात्रियों के सामान चोरी करने वाले अंतरराज्यीय अपराधी पकड़े गए, चोरी के दो ट्रॉली बैग बरामद

On: Sunday, August 24, 2025 2:49 PM

✍️देवब्रत मंडल

चलती ट्रेन में यात्रियों के सामान चोरी करने वाले गिरोह के दो लोगों को रफीगंज आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक राम सुमेर के अधीनस्थ कार्य करने वाली सीआईबी, सीपीडीएस की टीम ने चोरी के ट्रॉली बैग के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में गया रेल थाना में  कांड दर्ज की गई है। जिन यात्रियों के सामान ट्राली बैग में पाए गए हैं, वे पश्चिम बंगाल के कोलकाता से वाराणसी जा रहे थे।

रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार एक मो. रवानी बेगूसराय निवासी इसी गिरोह का सदस्य है। इस गिरोह का दूसरा सदस्य अनिल कुमार है। पूछताछ में यह स्वीकार किया है कि इनके गिरोह का एक सदस्य टाटानगर का रहने वाला है। ये सभी आसनसोल, पुरुलिया, डीडीयू, आरा, दानापुर, गया, धनबाद आदि रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों की सामान की चोरी किया करते हैं।

उन्होंने बताया कि कोलकाता से वाराणसी जा रहे यात्री अरूप अधिकारी एवं सुपर्णा अधिकारी का ट्रॉली बैग से आधार कार्ड के अलावा कपड़े, कॉस्मेटिक सामान आदि पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि दो ट्रॉली बैग को लेकर अपराधी ट्रेन में थे, जिसे आरपीएफ की सीआईबी टीम के सहायक उपनिरीक्षक दिलीप कुमार ने देखा।

देखने में अपराधी मजदूर किस्म के लग रहे थे तो शक के आधार पर रोककर पूछताछ की गई। जब ट्रॉली बैग के बारे में सख्ती से पूछा गया तो स्वीकार किया कि चोरी का है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी के द्वारा बताए गए गिरोह के अन्य साथियों की भी गिरफ्तारी के लिए टीम ने अपना काम शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया के जिलाधिकारी ने 10 दृष्टिबाधितों को सौंपी विशेष स्मार्ट किट, मुख्यमंत्री संबल योजना से दिव्यांग हो रहे सशक्त | बेलागंज में फर्जी बालू चालान गिरोह का पर्दाफाश: खनन विभाग ने सरगना को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद | ✍️पाठकों की कलम से: नयन भरे जल प्रियतम के, बादल भरे जल वारि | गयाजी के विकास को नई ऊंचाई देंगे सड़क और हवाई अड्डा विस्तारीकरण प्रोजेक्ट, जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश | गया-पटना NH पर भीषण सड़क हादसा: फतेहपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल व्यक्ति को रौंदा, मौत | झारखंड से लापता 10 बिरहोर जनजाति के बच्चे बिहार में मिले, तकनीकी और त्वरित समन्वय से मिली सफलता | गयाजी: डीएम शशांक शुभंकर ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण; मायापुर में 56 एकड़ में आकार ले रहा बिहार का पहला ‘मिलेट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस | गया में तीन दिवसीय ‘अभिव्यंजना’ कला प्रदर्शनी का भव्य समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा कला का जादू | सिन्धुगढ़ थाना प्रभारी पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने लगाया मारपीट का आरोप, SSP से शिकायत | अब भूखे नहीं सोएंगे घनश्याम के पोते-पोतियां: दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर बुजुर्ग के घर पहुँची संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’, मिलेगा जीवनभर का सहारा |