GAYA
गया जंक्शन पर भ्रष्टाचार के खिलाफ नुक्कड़ नाटक, यात्रियों को दिया ईमानदारी और सत्यनिष्ठा का संदेश
सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत गया जंक्शन और डीडीयू जंक्शन पर ‘रहे सदा सतर्क’ नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। रेल यात्रियों को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों और ईमानदारी एवं पारदर्शिता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
रेलवे का बड़ा एक्शन: डीडीयू, गया और सासाराम में ‘किलेबंदी’ कर सघन टिकट जांच, बिना टिकट वालों से वसूले गए करीब 5 लाख रुपये
डीडीयू मंडल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय, गया, सासाराम और डेहरी ऑन सोन स्टेशनों पर रेलवे ने किलेबंदी कर सघन टिकट जांच अभियान चलाया। इस मेगा ड्राइव में 607 बेटिकट यात्रियों को पकड़कर लगभग 5 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
गया एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ का बड़ा एक्शन, कोलकाता जा रहे यात्री के बैग से बरामद हुआ 110 ग्राम सोने का बिस्कुट
गया एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने इंडिगो की फ्लाइट से कोलकाता जा रहे एक यात्री के बैग से 110 ग्राम संदिग्ध सोने का बिस्कुट बरामद किया है। मामले में आयकर विभाग ने यात्री को कोलकाता में हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
गया में कबाड़ की आड़ में चल रहा था रेलवे के लोहे का काला कारोबार, आरपीएफ की रेड में शातिर रिसीवर गिरफ्तार
गया में 'ऑपरेशन रेल सुरक्षा' के तहत आरपीएफ ने रेलवे सिनेमा के पास एक कबाड़ दुकान पर छापेमारी कर 136 किलो चोरी का रेलवे लोहा बरामद किया है। मामले में एक सजायाफ्ता शातिर कबाड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
उड़ीसा में हत्या का प्रयास कर दिल्ली भाग रहे 5 शातिर अपराधी गया जंक्शन से गिरफ्तार, आरपीएफ और जीआरपी का बड़ा एक्शन
उड़ीसा में हत्या का प्रयास कर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से दिल्ली भाग रहे पांच शातिर अपराधियों को 'ऑपरेशन रेल प्रहरी' के तहत गया जंक्शन से गिरफ्तार किया गया है। गया आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने सफल कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को उड़ीसा पुलिस को सौंप दिया है।
क्या आपको भी आते हैं क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने वाले कॉल? सावधान! गया में पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर साइबर गिरोह, खुलासों से उड़ जाएंगे होश
क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने और लोन का झांसा देकर बैंक खाते खाली करने वाले एक शातिर साइबर गिरोह का गया पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड और फर्जी दस्तावेजों के साथ दो ठगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे लाखों की ठगी के राज खुले हैं।
लगेगी आग तो आएँगे घर कई ज़द में, यहाँ पे सिर्फ़ हमारा मकान थोड़ी है’- गया के बेबाक पत्रकार समर राठौर का सोशल मीडिया बैन, पत्रकारों में भारी आक्रोश
मगध लाइव न्यूज़' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले गया के चर्चित पत्रकार समर राठौर का 3 मिलियन फॉलोअर्स वाला फेसबुक पेज भारत में बैन कर दिया गया है। पत्रकारों ने इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताते हुए एकजुट होकर विरोध जताया है।
गया के बेलागंज में खेत की सिंचाई कर रहे किसान की करंट से मौत, तीन बेटों के सिर से उठा पिता का साया
गया के बेलागंज थाना क्षेत्र के टाली गांव में धान की सिंचाई कर रहे 65 वर्षीय किसान शंभू बैठा की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार में मचा कोहराम।
बेलागंज में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, 100 मीटर लंबे निशान के साथ निकली भव्य शोभायात्रा; भजन संध्या में देशभर के कलाकार जमाएंगे रंग
गया के बेलागंज में श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से बाबा श्याम की भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। 100 मीटर लंबे निशान के साथ निकली यात्रा के बाद शिवाजी मोहल्ले में देशभर के भजन कलाकारों की मौजूदगी में भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा।
गया में बाइक लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग निकला सरगना; तीन गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद
गयाजी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक लूट और चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। कार्रवाई में तीन आरोपितों के साथ एक नाबालिग को पकड़ा गया है। पुलिस ने लूटी गई और चोरी की बाइक समेत कुल छह बाइक बरामद की हैं।
















