मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज़ | गया जिले में फल्गु नदी किनारे 17 वर्षीय युवक का संदिग्ध शव बरामद, हत्या या डूबने का शक; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

On: Wednesday, October 1, 2025 2:27 AM

गया जिले के मानपुर के शादीपुर गांव के पास आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब फल्गु नदी के पूर्वी तट पर 17 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान विक्रम कुमार के रूप में हुई है, जो नवादा गांव, पंचायत ननौक, थाना बुनियादगंज का रहने वाला था। परिजनों के मुताबिक, विक्रम भैंस चराने निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। सुबह ग्रामीणों ने नदी किनारे उसका शव देखा तो गांव में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। कोई इसे डूबने से मौत बता रहा है तो कुछ लोगों का दावा है कि युवक की हत्या कर शव नदी किनारे फेंका गया।

घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण और पुलिस बल

घटना के विरोध में गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही बुनियादगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सड़क जाम के कारण आवागमन ठप है और पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज | BREAKING: गया के गुरपा में बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत; किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज | रेलकर्मियों की बड़ी जीत, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित | डीडीयू मंडल का कमाल: कबाड़ बेचकर रेलवे ने की ₹80 करोड़ की बंपर कमाई, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के लक्ष्य को किया हासिल |