मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज़: गया के चाकंद में भीषण आगलगी, घर में झुलसकर दंपति की मौत 

On: Tuesday, December 23, 2025 5:03 PM

गया। चाकंद थाना क्षेत्र के बिथो गांव में मंगलवार देर शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर में अचानक लगी आग से झुलसकर एक दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतकों की पहचान गांव निवासी सरयू साव के पुत्र प्रमोद साव और उनकी पत्नी के रूप में की गई है। ग्रामीणों के अनुसार प्रमोद साव अपने घर में पत्तल बनाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान घर में विद्युत चिंगारी से अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की लपटों में फंसे प्रमोद साव और उनकी पत्नी बाहर निकल नहीं सके और गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन व ग्रामीण कुछ कर पाते, इससे पहले ही दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही चाकंद थाना के थानाध्यक्ष शिवम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही जदयू नेता डॉ. जितेंद्र कुमार दास भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन से बात करते हुए जिलाधिकारी शशांक शुभंकर से पीड़ित परिवार को शीघ्र आपदा मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मृतक दंपति के पीछे दो पुत्र और एक पुत्री हैं, जिनके सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। फिलहाल प्रशासन आग लगने के सटीक कारणों की जांच में जुटा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |