वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र अंतर्गत अगरैली और बलना गाँव की सीमा पर ओझवा टांड़ बायपास के नजदीक एक युवक की हत्या का प्रयास किया गया है। घायलावस्था में रहे युवक को खेत में निकौनी करने गई महिलाओं ने देखा तो शोर मचाया। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल युवक को अस्पताल ले गई है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के अनुसार स्थानीय लोग नहीं पहचान सके हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक का बदन खून से लथपथ है। जिसे अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई गई है।