न्यूज शेयर करें

वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

जिले में कई जगहों पर चित्रगुप्त पूजा का आयोजन होते रहे हैं लेकिन गया रेलवे अंतर्गत आजादी के पहले से ही इस पूजा का आयोजन किया जाता रहा है। कोरोना के कारण पिछले तीन साल से यहां पूजा नहीं हुआ। इस वर्ष यहां पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जाएगा। जिसको लेकर एक बैठक गया रेलवे सामुदायिक भवन, खरखुरा के पास ” रेलवे चित्रगुप्त परिवार ” के बैनर तले की गई। जिसकी अध्यक्षता स्टेशन मास्टर (परैया) जुगेश कुमार सिन्हा ने की। जुगेश कुमार सिन्हा द्वारा बताया गया की रेलवे परिसर में चित्रगुप्त पूजा की शुरुआत 1927 ईसवी में राय ईश्वरी प्रसाद द्वारा की गई थी। कोरोना के कारण विगत तीन सालो से पूजा नही हो पाया है। उन्होंने बताया इस वर्ष यह पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में एक कमिटी का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा (स्टेशन प्रबंधक, गया), कार्यकारी अध्यक्ष राकेश रंजन सिन्हा ( मुख्य टिकट निरीक्षक , गया), संरक्षक जुगेश कुमार सिन्हा (स्टेशन मास्टर, परैया) रजनीश कुमार वर्मा ( ट्रेन मैनेजर, गया ), कोषाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव ( टेक्नीशियन, टी.आर.डी. ), संयोजक कृष्णंदन सिन्हा ( पोर्टर , मानपुर) एवं रंजीत कुमार ( ट्रेन मैनेजर , गया) , सह संयोजक अमित सिन्हा ( स्टेशन मास्टर , गया) एवम प्रभाकर कुमार सिन्हा ( लोको पायलट, गया) बनाए गए हैं। पूजा को लेकर आज से ही तैयारी शुरू करते हुए सभी इसे सफल बनाने का संकल्प लिया।

Categorized in:

Bihar, Gaya, MAGADH LIVE NEWS,

Last Update: September 11, 2023

Tagged in: