

गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र अंतर्गत अगरैली और बलना गांव की सीमा पर गोली लगने से घायल युवक की पहचान हो गई है। घायल युवक औरंगाबाद जिला के बारुण गांव निवासी युधिष्ठिर कुमार है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटनास्थल के आसपास के लोगों से पुछताछ करने पर जानकारी मिली कि चार युवक गांव के समीप आए थे। सभी आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर आपस मे झगड़ा हुआ और गोली चली। जिसमें गोली युधिष्ठिर को लग गई। जिस में युधिष्ठिर कुमार घायल हो गया। आखिर क्यों यहां पहुंचे थे और गोली किस बात को लेकर चली। इस बात का पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच की जा रही है। साथ में रहे दोस्तो के बारे में भी पता लगाया जा रहा है जो गोली चलने के बाद मौके से फरार हैं। बता दें कि रविवार को घायल अवस्था में रहे युवक को खेत में निकौनी करने गई महिलाओं ने सबसे पहले देखा। जिन्होंने शोर मचाया तब मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल युवक को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कांलेज अस्पताल ले गई है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
बता दें कि चंदौती थाना के बलना गांव और अगरैली गांव की जमीन की खरीद बिक्री इन दिनों काफी हो रही है। कारण कि डोभी -पटना फोरलेन सड़क का निर्माण को लेकर इधर की जमीन काफी महंगी हो चली है। रविवार को जमीन की खरीद बिक्री के लिए काफी संख्या में ब्रोकर इन क्षेत्रों में आना जाना करते हैं। स्थानीय लोग घटना को इससे भी जोड़कर चर्चा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों की माने तो घटनास्थल के समीप चार दोस्त घुमने आए थे। इसी दौरान आपस में किसी बात को लेकर झगड़ गए। इस दौरान दोस्तों ने ही गोली चला दी और युधिष्ठिर को गोली लग गयी। सूचना पर चंदौती थाना की पुलिस घायल युवक को इलाज के लिए मगध मेडिकल कांलेज अस्पताल ले गई। जहां गंभीर रुप से घायल युवक का इलाज किया जा रहा है।