मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया पुलिस और STF की बड़ी कामयाबी, एक लाख के इनामी नक्सली मुन्ना रवानी को किया गिरफ्तार

On: Saturday, October 12, 2024 8:56 PM

गया पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मिलकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। लंबे समय से फरार चल रहे एक लाख रुपए के इनामी नक्सली मुन्ना रवानी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी उर्फ मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी शनिवार दोपहर के बाद हुई, जब पुलिस और STF की विशेष टीम ने मुन्ना को उसके ठिकाने पर छापेमारी कर दबोचा।

अप्रैल में पुलिस पर किया था हमला

मुन्ना रवानी पर नक्सली गतिविधियों में शामिल होने के कई मामले दर्ज थे। बीते अप्रैल में, पुलिस जब उसे पकड़ने गई थी, तो उसने टीम पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। उस समय वह पहाड़ और जंगल का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया था।

गुप्त सूचना पर हुआ ऑपरेशन

SSP आशीष भारती ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर STF और पुलिस के कई अधिकारियों की एक विशेष टीम बनाई गई थी। सूचना मिली थी कि मुन्ना मऊ थाना क्षेत्र के घिरसिंडी में अपने घर पर आया हुआ है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मुन्ना पुलिस को देख कर भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तेजी से पीछा करते हुए उसे धर दबोचा।

अप्रैल में भी हुई थी पुलिस कार्रवाई

SSP ने यह भी बताया कि 22 अप्रैल 2024 को धनगाई थाना क्षेत्र के सिमरौवा गांव में मुन्ना रवानी के ठिकाने पर छापेमारी की गई थी। उस समय नक्सलियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी की और जंगल व पहाड़ी इलाकों का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। मुन्ना भी उस समय बच निकलने में सफल रहा था।

नक्सली दस्तावेज और सबूत बरामद

मुन्ना रवानी पर गया जिले के कोंच, शेरघाटी, टिकारी के अलावा नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने उसकी संलिप्तता को देखते हुए एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद घटनास्थल से नक्सली दस्तावेज और खोखा भी बरामद किए गए हैं।

नक्सल गतिविधियों में कमी की उम्मीद

SSP आशीष भारती ने कहा कि मुन्ना रवानी की गिरफ्तारी नक्सल विरोधी अभियान की एक बड़ी सफलता है। इससे क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों और घटनाओं में कमी आने की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के सहयोग से एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी रहेगा, ताकि इलाके में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।गया पुलिस और STF की इस कार्रवाई से नक्सल गतिविधियों पर नकेल कसने की उम्मीद है, जिससे इलाके में सामान्य जनजीवन बहाल हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा | फतेहपुर में आहर से विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका से उठे सवाल | गया रेलवे स्टेशन पर चलती जनशताब्दी से चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर 61 वर्षीय यात्री की मौत | गया के गुरारू स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस से गिरकर असिस्टेंट मैनेजर की मौत, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी | गया में AI से मस्जिद उड़ाने का वीडियो बनाने और उन्माद फैलाने की कोशिश में आरोपी गिरफ्तार |