मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गुरपा थाना पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1080 लीटर महुआ शराब और 9 मोटरसाइकिलें बरामद

On: Friday, October 25, 2024 8:58 PM

गया जिले के गुरपा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। शुक्रवार को गोबरदाहा जंगल में चल रही शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और मौके से 1080 लीटर महुआ शराब के साथ 9 मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के निर्देश पर गुरपा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि गोबरदाहा जंगल में कुछ तस्कर मोटरसाइकिलों पर महुआ शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही गुरपा थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ इलाके में छापेमारी की योजना बनाई। बरसौना टॉड के पास पुलिस को अपनी ओर आता देख तस्कर घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। हालांकि, पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी 9 मोटरसाइकिलों की तलाशी ली और उन पर लदे बोरे से 1080 लीटर महुआ शराब बरामद की।

गया पुलिस द्वारा शराब तस्करों के खिलाफ इस बड़े अभियान के तहत गुरपा थाना में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि इन तस्करों का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है और कौन इस अवैध धंधे का संचालन कर रहा है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गया जिले में अवैध शराब निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवैध धंधों को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस की मुहिम तेज कर दी गई है और इस प्रकार के मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं गुरपा थाना पुलिस की इस त्वरित और बड़ी कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। गया पुलिस के इस विशेष अभियान से अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है कि अब जिले में किसी भी तरह का अवैध व्यापार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |