मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ चार गिरफ्तार

On: Monday, October 13, 2025 2:59 PM

बेलागंज: बेलागंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के समसपुर और भलुआ 1 गांव में छापेमारी कर एक रेगुलर राइफल, एक दोनाली बंदूक और 16 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बेलागंज थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधि व्यवस्था डीएसपी रविप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि समसपुर गांव निवासी मो. इकबाल नैयर के घर में अवैध हथियार छिपाए गए हैं। इस सूचना के सत्यापन के लिए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बेलागंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने समसपुर गांव में मो. इकबाल नैयर, पुत्र मो. इंद्रीश, के घर पर छापेमारी की, जहां से एक रेगुलर राइफल और 16 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में इकबाल ने खुलासा किया कि यह राइफल और कारतूस भलुआ 1 निवासी मो. आमिर आलम ने उनके पास रखवाए थे। इसके आधार पर पुलिस ने भलुआ 1 में छापेमारी कर मो. आमिर आलम को गिरफ्तार किया।

आगे की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि समसपुर निवासी मो. अमजद रजा के घर भी अवैध हथियार हैं। पुलिस ने तत्काल अमजद रजा के घर पर छापा मारा और वहां से एक बिना बैरल की दोनाली बंदूक बरामद की। अमजद रजा ने पूछताछ में बताया कि यह बंदूक समसपुर निवासी मो. इलियास अंसारी ने उनके पास रखवायी थी। इसके बाद पुलिस ने मो. इलियास अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी रविप्रकाश सिंह ने बताया कि सभी चारों आरोपियों के खिलाफ बेलागंज थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। साथ ही, उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। बेलागंज पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया के जिलाधिकारी ने 10 दृष्टिबाधितों को सौंपी विशेष स्मार्ट किट, मुख्यमंत्री संबल योजना से दिव्यांग हो रहे सशक्त | बेलागंज में फर्जी बालू चालान गिरोह का पर्दाफाश: खनन विभाग ने सरगना को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद | ✍️पाठकों की कलम से: नयन भरे जल प्रियतम के, बादल भरे जल वारि | गयाजी के विकास को नई ऊंचाई देंगे सड़क और हवाई अड्डा विस्तारीकरण प्रोजेक्ट, जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश | गया-पटना NH पर भीषण सड़क हादसा: फतेहपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल व्यक्ति को रौंदा, मौत | झारखंड से लापता 10 बिरहोर जनजाति के बच्चे बिहार में मिले, तकनीकी और त्वरित समन्वय से मिली सफलता | गयाजी: डीएम शशांक शुभंकर ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण; मायापुर में 56 एकड़ में आकार ले रहा बिहार का पहला ‘मिलेट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस | गया में तीन दिवसीय ‘अभिव्यंजना’ कला प्रदर्शनी का भव्य समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा कला का जादू | सिन्धुगढ़ थाना प्रभारी पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने लगाया मारपीट का आरोप, SSP से शिकायत | अब भूखे नहीं सोएंगे घनश्याम के पोते-पोतियां: दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर बुजुर्ग के घर पहुँची संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’, मिलेगा जीवनभर का सहारा |