मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मसौढ़ी में अपराधियों का दुस्साहस: 14 वर्षीय किशोर का दिनदहाड़े अपहरण, 5 लाख की रंगदारी के लिए 4 घंटे तक दी खौफनाक यातनाएं

On: Sunday, August 16, 2026 10:04 PM

मगध लाइव न्यूज़ डेस्क | पटना

राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए अपराधियों ने एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। यहाँ बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े 14 साल के एक किशोर का अपहरण कर लिया। अपराधियों का दुस्साहस यहीं नहीं रुका; उन्होंने महज 5 लाख रुपये की रंगदारी के लिए मासूम को करीब चार घंटे तक बंधक बनाए रखा और उसे ऐसी अमानवीय यातनाएं दीं, जो किसी की भी रूह कंपा दें। मगध लाइव की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल पीड़ित किशोर का पटना में इलाज चल रहा है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

फिल्मी अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

घटना 15 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे की है। मसौढ़ी नगर के केशोचक निवासी उपेन्द्र कुमार का 14 वर्षीय बेटा राहुल राज कर्पूरी चौक के पास खड़ा था। तभी वहां काले शीशे वाली एक तेज रफ्तार चारपहिया गाड़ी आकर रुकी। इससे पहले कि राहुल कुछ समझ पाता, गाड़ी से उतरे अपराधियों ने उसके मुंह पर गमचा बांधा और उसे जबरन गाड़ी में खींचकर किसी सुनसान इलाके की ओर ले गए।

जमीन बिक्री की थी भनक, 5 लाख की डिमांड

अपहर्ताओं का मुख्य उद्देश्य रंगदारी वसूलना था। पीड़ित राहुल ने बताया कि बदमाशों को इस बात की भनक लग गई थी कि उसके पिता ने हाल ही में कोई जमीन बेची है। अपराधियों ने उसे बंधक बनाकर कहा कि अपने पिता से 5 लाख रुपये मंगाओ। जब राहुल ने इसमें असमर्थता जताई, तो बदमाशों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने हैवानियत शुरू कर दी।

क्रूरता की हदें पार: सिगरेट से दागा, पिस्तौल से डराया

पैसे नहीं मिलने से बौखलाए अपराधियों ने किशोर की बेरहमी से पिटाई की। क्रूरता की हदें पार करते हुए उन्होंने मासूम के शरीर को कई जगह जलती हुई सिगरेट से दागा और उसकी छाती पर सिगरेट से ही ‘3’ का निशान बना दिया। राहुल के मुताबिक, इस दौरान एक अपराधी के हाथ में पिस्तौल भी थी, जिससे उसे लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

चीख सुनकर जुटे लोग, तो भाग खड़े हुए अपराधी

मारपीट और जद्दोजहद के दौरान राहुल के चेहरे से गमछा खिसक गया। मौका मिलते ही उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ने लगे, तो पकड़े जाने के खौफ से अपराधी राहुल को कर्पूरी चौक की ओर ही छोड़कर फरार हो गए।

थाने पहुंचा मामला, पुलिस एक्शन में

किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचे राहुल ने अपने परिजनों को इस खौफनाक मंजर की जानकारी दी। परिवार वाले तुरंत उसे लेकर मसौढ़ी थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी।

इस गंभीर मामले पर मसौढ़ी के थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर बिंदा यादव, सोनू यादव, सुमित और अन्य के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस रंगदारी और अपहरण के इस मामले की हर एंगल से गहन जांच कर रही है और जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर में बवाल: चोरी की पूछताछ करने गई पुलिस टीम पर खानाबदोशों का उग्र हमला, गश्ती वाहन क्षतिग्रस्त; ASI और महिला सिपाही घायल | अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज |