मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया शहर के अशोक विहार कॉलोनी की रहनेवाली अर्चना मिश्रा ने जिला स्कूल और अपने परिवार का नाम रौशन की, मान्यता वर्मा चाहती हैं न्यायिक सेवा करना

On: Tuesday, March 25, 2025 2:27 PM

देवब्रत मंडल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मंगलवार को इंटर परीक्षा का परिणाम जारी किया है। जिसमें गया शहर के प्लस टू जिला स्कूल की छात्रा अर्चना मिश्रा ने कला(आर्ट्स) बिहार में पांचवा स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय के साथ साथ परिवार का नाम रोशन की है।
अर्चना की इस सफलता पर जहां स्कूल प्रबंधन हर्षित है। वहीं घर परिवार में खुशियों का ठिकाना नहीं है। अर्चना मिश्रा ने 468/500 अंक प्राप्त की है। प्राप्तांक प्रतिशत 93.65 है। बता दें कि आर्ट्स में टॉप-5 में कुल 13 छात्रों ने जगह बनाई है। जिसमें 9 लड़कियां और चार लड़के हैं। जिसमें अर्चना मिश्रा 5 वें स्थान पर है।

अर्चना के पिता दीनानाथ मिश्रा गया शहर के होटल गर्व में नौकरी करते हैं। जो पुत्री अर्चना की सफलता से काफी खुश हैं। अर्चना दीनानाथ मिश्रा की सबसे छोटी बेटी है। दो और बेटियां हैं। जिसमें एक साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी में अध्ययन कर रही हैं, जबकि दूसरी पुत्री एचडीएफसी लाइफ में सेवा दे रही हैं। अर्चना के पिता श्री मिश्रा से जब पूछा गया कि अर्चना अब आगे क्या पढ़ना और बनना चाहती हैं तो उन्होंने कहा कि बेटी जिस क्षेत्र में जाना चाहेगी, उसके लिए हमारा परिवार तैयार है।

वहीं दूसरी ओर जिला स्कूल गया के शिक्षक सह एनसीसी पदाधिकारी सेकंड ऑफिसर मुकेश प्रसाद वर्मा की बेटी मान्यता वर्मा ने जगजीवन कॉलेज से आर्ट्स में 442 मार्क्स (88.4%) लाई है। मान्यता वर्मा शुरू से ही मेधावी रही है। ज्ञान भारती वर्ल्ड स्कूल सीबीएसई बोर्ड से मैट्रिक में 95 प्रतिशत लाई थी। इसके बाद इंटर जगजीवन कॉलेज से कर रही थी। साथ ही साथ एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट भी की है। जो CLET का तैयारी कर न्यायिक सेवा में जाना चाहती है। इसके लिए दिसंबर में एग्जाम भी दे चुकी थी। जिसमें भी मान्यता का प्रदर्शन बेहतर था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज | BREAKING: गया के गुरपा में बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत; किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज | रेलकर्मियों की बड़ी जीत, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित | डीडीयू मंडल का कमाल: कबाड़ बेचकर रेलवे ने की ₹80 करोड़ की बंपर कमाई, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के लक्ष्य को किया हासिल |