मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर अमर कुमार राजा उर्फ बाबा गिरफ्तार, 50 हजार इनामी अपराधी पर कई संगीन मामले दर्ज

On: Monday, December 8, 2025 4:53 PM

गया। लगभग एक वर्ष से पुलिस को चुनौती दे रहा कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर और 50 हजार का इनामी अपराधी अमर कुमार राजा उर्फ बाबा आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। गया जी पुलिस ने उसे गया रेलवे स्टेशन के पास से दबोच लिया। गिरफ्तारी के वक्त वह भागने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस टीम की रणनीति के आगे उसकी सारी चालें नाकाम रहीं।

इमामगंज के एसडीपीओ कमलेश कुमार ने बताया कि अमर उर्फ बाबा लंबे समय से जिले की टॉप-टेन वांटेड सूची में शामिल था। पुलिस उसकी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थी, क्योंकि वह कई गंभीर मामलों में वांछित रहा है। लगातार छापेमारी के बावजूद वह पिछले एक वर्ष से पुलिस को भ्रमित कर फरारी काट रहा था।

सुपारी लेकर हत्या करना था उसका पेशा

अमर उर्फ बाबा मूल रूप से बोधी बीघा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह वर्षों से कॉन्ट्रैक्ट किलिंग में सक्रिय रहा है और कई मामलों में उसकी संलिप्तता सामने आ चुकी है। हत्या, लूट, डकैती जैसे संगीन अपराधों ने उसे इलाके का बेहद खतरनाक अपराधी बना दिया था।

महिला हत्या कांड में था मुख्य आरोपी

एसडीपीओ ने खुलासा किया कि दिसंबर 2024 में बोधी बीघा थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या के मामले (कांड संख्या 79/24) की जांच के दौरान अमर का नाम सामने आया। इस जांच ने पुलिस को चौंका दिया था, क्योंकि महिला की हत्या किसी बाहरी विवाद में नहीं, बल्कि पति द्वारा कराए गए सुपारी किलिंग का परिणाम थी।

पति ने अमर उर्फ बाबा को अपनी पत्नी की हत्या के लिए 35 हजार रुपये टोकन मनी दी थी, जिसके बाद अमर ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। इस केस में वह मुख्य आरोपी था और तभी से पुलिस उसकी तलाश में थी।

गिरफ्तारी से कई मामलों की गुत्थियां सुलझने की उम्मीद

अमर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक नेटवर्क, हथियार आपूर्तिकर्ताओं और अन्य सहयोगियों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक उसकी निशानदेही पर कई लंबित मामलों में भी अहम सुराग मिलने की संभावना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |