मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बिहार बार काउंसिल के नवनिर्वाचित सदस्य का गया के अधिवक्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

On: Friday, February 16, 2024 2:40 AM

अपनी जीत पर कहा- ये उनकी नहीं, गया सहित मगध के सारे अधिवक्ताओं की जीत है

✍️देवब्रत मंडल

बिहार बार काउंसिल के चुनाव में दूसरी बार सदस्य चुने गए गया बार एसोसिएशन के सचिव मुरारी कुमार हिमांशु का गया बार एसोसिएशन के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। गया बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित बिहार बार काउंसिल के सदस्य मुरारी कुमार हिमांशु को बुके देकर और माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर गया बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों ने श्री हिमांशु को अपना आशीर्वाद दिया। वहीं कई सदस्यों ने इस जीत पर अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि यह गया बार एसोसिएशन की एकजुटता का परिणाम है कि गया के सचिव बिहार बार काउंसिल के दुबारा सदस्य निर्वाचित हुए।

इस अवसर पर बिहार बार काउंसिल के नवनिर्वाचित सदस्य मुरारी कुमार हिमांशु ने कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि गया बार एसोसिएशन के साथ साथ मगध प्रमंडल के सभी अधिवक्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं को हर स्तर पर दूर कराने की कोशिश में सफल रहे और आगे भी उनका प्रयास रहेगा कि अधिवक्ताओं के कल्याण और उनकी समस्याओं को लेकर मुखर होकर प्रयत्नशील रहूंगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
भारतीय सेना को मिलेंगे 281 नए ‘रणबाँकुरे’: पासिंग आउट परेड से पहले OTA गया में कैडेट्स का हैरतअंगेज शक्ति प्रदर्शन | बेलागंज की बेटी वैष्णवी ने पहले ही प्रयास में लहराया परचम, UPSC में हासिल की 298वीं रैंक | गयाजी में बिखरेगा शास्त्रीय कलाओं का रंग: 8 मार्च को ‘सुर सलिला’ के तत्वावधान में सजेगी ‘वसंतोत्सव’ की भव्य शाम | गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन |